लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: वायु प्रदूषण भी बन रहा कैंसर का कारण

By रमेश ठाकुर | Updated: November 7, 2023 12:36 IST

प्रदूषण भरी धुंध की मोटी चादर इस वक्त कई शहरों पर चढ़ी हुई है जिसमें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सबसे अव्वल है जहां का एक्यूआई लेवल गंभीर स्थिति से भी ऊपर जा चुका है।

Open in App

वायु प्रदूषण से सिर्फ अस्थमा, हृदय संबंधी रोग, स्किन एलर्जी या आंखों की बीमारियां ही नहीं होतीं बल्कि जानलेवा कैंसर का भी यह कारण बनने लगा है इसलिए जरूरी हो जाता है कि वायु प्रदूषण से फैलने वाले कैंसर के प्रति ज्यादा से ज्यादा देशवासियों को जागरूक किया जाए।

इस काम में सरकारों के साथ-साथ आमजन को भी भागीदारी निभानी होगी। प्रदूषण भरी धुंध की मोटी चादर इस वक्त कई शहरों पर चढ़ी हुई है जिसमें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सबसे अव्वल है जहां का एक्यूआई लेवल गंभीर स्थिति से भी ऊपर जा चुका है।कैंसर अब नए-नए रूप में उभर रहा है जिसमें वायु प्रदूषण की भी भूमिका है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो प्रदूषण जब शरीर में घुसता है, तो वो डीएनए पर प्रहार करके उन्हें क्षतिग्रस्त करता है जो आगे चलकर कैंसर का कारण बनता है। इसके अलावा प्रदूषण शरीर के इम्यून सिस्टम को बिगाड़ता है।

डब्ल्यूएचओ की पिछले साल की रिपोर्ट में बताया गया था कि वायु प्रदूषण से पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष लगभग 70 लाख मौतें होती हैं जिसमें भारत को दूसरे स्थान पर रखा गया था. स्थिति इस वर्ष भी भयंकर है। भारत में पिछले तीन वर्षों में कैंसर से अपनी जान गंवाने वालों की संख्या पर नजर डालें तो केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार सन् 2020 में 7,70,230 मौतें हुई थीं, जो 2021 में बढ़कर 7,89,202 हो गईं।

वहीं 2022 में यानी पिछले साल भारत में कैंसर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,08,558 पर पहुंच गई। भारत में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस की शुरुआत पहली बार सितंबर 2014 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन द्वारा हुई।

उन्होंने एक समिति का गठन किया और निर्णय लिया कि विभिन्न किस्म के होने वाले कैंसरों की गंभीरता, उनके लक्षणों और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी और प्रत्येक वर्ष नवंबर की 7 तारीख को ‘राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस’ मनाया जाएगा। 

टॅग्स :कैंसरवायु प्रदूषणहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?