लाइव न्यूज़ :

पति, पत्नी और वो का ये कैसा रिश्ता जो हत्या में बदल जाए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 22, 2025 07:10 IST

मनोविज्ञान कहता है कि पति या पत्नी एक दूसरे से यदि संतुष्ट नहीं हैं तो वे अपनी उम्मीदों को दूसरी जगह तलाशते हैं.

Open in App

मुंबई से एक खौफनाक खबर आई है. गोरेगांव के बनजारीपाड़ा में 36 साल के चंद्रशेखर चौहान अपने घर में मृत पाए गए. पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो जो कहानी सामने आई उसने सबको चौंका दिया. पत्नी रंजू ने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड में एक ‘वो’ शामिल था जिसकी पहचान शाहरुख नामक व्यक्ति के रूप में हुई है. हत्या की रात रंजू ने काफी देर तक शाहरुख से फोन पर बात की थी.

पुलिस ने रंजू और उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हाल ही में ऐसी ही एक खबर उत्तरप्रदेश के मेरठ से आई थी. वहां मुस्कान रस्तोगी नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, उसके शव के टुकड़े किए और उसे ड्रम में डाल कर उसमें सीमेंट का घोल डाल दिया. लेकिन उसकी चाल काम न आई और पुलिस ने हत्या की पूरी कहानी सामने ला दी.

इसके पहले भी इस तरह के कई हत्याकांड सामने आ चुके हैं जहां पति, पत्नी और वो के त्रिकोण में मामला इतना संगीन हो जाता है कि अक्सर पति की हत्या कर दी जाती है और उसमें पत्नी के साथ उसका प्रेमी भी शामिल होता है. इसी तरह कई बार पति भी किसी अन्य महिला के साथ संबंधों में आ जाता है और फिर पत्नी को रास्ते से हटा देता है.  

सवाल यह है कि पति-पत्नी के बीच के रिश्ते में आखिर ऐसी खटास क्यों आ जाती है कि किसी तीसरे की उसमें एंट्री हो जाती है? हमारी सामाजिक परंपरा ऐसे रिश्तों को अवैध संबंध मानती है क्योंकि विवाह नामक पवित्र संस्था में पति और पत्नी के बीच कोई दूसरा आ जाए तो संबंधों का गंभीर खतरे में पड़ जाना स्वाभाविक है. मनोविज्ञान कहता है कि पति या पत्नी एक दूसरे से यदि संतुष्ट नहीं हैं तो वे अपनी उम्मीदों को दूसरी जगह तलाशते हैं.

संतुष्टि का यह अधूरापन शारीरिक, मानसिक या आर्थिक कुछ भी हो सकता है. तीनों ही कारणों से या तीनों में से किसी एक कारण से भी किसी अन्य के प्रति आकर्षण पैदा हो सकता है. जो लोग विवेकशील होते हैं, जिन्हें अपने वैवाहिक जीवन की फिक्र होती है, परिवार की फिक्र होती है वे ऐसे आकर्षण को रोकने में सफल हो जाते हैं लेकिन जिनका आकर्षण मतांधता की श्रेणी में जा पहुंचता है वे फिर कुछ भी याद नहीं रखते कि उनका भविष्य क्या होगा.

वे यह सोचते हैं कि अपने वर्तमान साथी को यदि बीच से हटा दें तो उनका प्रेमी या उनकी प्रेमिका उनके साथ हो जाएगी और वे अपनी चाहत वाली जिंदगी जी सकेंगे. यही सोच उन्हें हत्या करने की स्थिति में पहुंचा देती है. मतांधता उन्हें कई तिकड़म सिखाती है कि हत्याकांड को ऐसे छिपा लेंगे, वैसे छिपा लेंगे लेकिन उन्हें क्या पता कि हर अपराधी कोई न कोई सुराग छोड़ता है और पुलिस उस तक पहुंचती जरूर है.

ऐसे लोगों को यह समझना चाहिए कि यदि आप एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते तो अलग हो जाइए! कानूनी रूप से संबंध विच्छेद कर लीजिए और जिसके साथ मर्जी हो रहिए. मजबूत कारण होने पर तलाक कोई कठिन चीज नहीं है. और सबसे बड़ी बात कि ऐसी सभी हत्याओं के पीछे प्रेम की बात करना, प्रेम शब्द के प्रति बहुत नाइंसाफी है.

यदि आप किसी से भी प्रेम करते हैं या करती हैं तो किसी दूसरे की भी जान लेने का भाव आपके मन में आने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. जिस जेहन में प्रेम पलता है वहां किसी का खून कर देने का खयाल कैसे आ सकता है? इसलिए प्रेम को बदनाम मत कीजिए.  

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी