लाइव न्यूज़ :

सुनील गावस्कर का कॉलम: खराब शॉट के चयन का सबब खिलाड़ियों में आत्मसंतुष्टि की भावना

By सुनील गावस्कर | Updated: April 12, 2019 16:47 IST

आईपीएल का करीब आधा चरण खत्म हो चुका है और एक सुनिश्चित स्थिति यही है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) इस बार भी बाहर होगी।

Open in App

आईपीएल का करीब आधा चरण खत्म हो चुका है और एक सुनिश्चित स्थिति यही है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) इस बार भी बाहर होगी। अन्य टीमें जहां नॉकआउट दौर के लिए क्वालिफाई करने की सोच रही हैं वहीं (आईपीएल के) इस मुकाम पर आरसीबी को केवल कोई चमत्कार ही ट्रॉफी की दौड़ में कायम रख सकता है। आरसीबी की समस्या दरअसल उनकी गेंदबाजी है और जो बेहद दबाव में है।

जब अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी आक्रामक आंद्र रसेल को गेंद करते हैं तो उनपर दबाव साफ झलकता है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में भी यही देखा गया है कि कुछ भारतीय खिलाड़ी जो पिछले संस्करणों में खास नहीं कर पाए थे अबकी बार भी अपनी टीम के लिए केवल एक नंबर है और किसी तरह का कोई योगदान नहीं दे पा रहे हैं।

माना कि इस प्रारुप में गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किलें हैं और चार ओवरों में वह कुछ नहीं कर पाते लेकिन भारतीय खिलाड़ी काफी समय ले चुके हैं जिससे मैच की धारा बदल जाती है। इनमें वह गेंदबाज शामिल हैं जिन्हें भारी दाम चुकाकर खरीदा गया था। इन गेंदबाजों ने अपनी फ्रेंचाइजियों के सामने उनकी भूमिका को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल यह भी है कि क्या वे कुछ सीख भी रहे हैं या नहीं।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस हार जाने के बावजूद घरेलू हालातों में चीजों को अपनी ओर मोड़ लेने का कोलकाता के पास अवसर था। ईडन गार्डन्स में वह हमेशा ही अच्छा खेलते हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए केकेआर से मुकाबला आसान नहीं है। आंद्रे रसेल नियमित रूप से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और चिदंबरम स्टेडियम में टीम ताश के पत्तों की तरह ढहने के बावजूद रसेल डटे रहे। दिल्ली की टीम को उनपर ध्यान देना होगा। दिल्ली को अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान देना होगा। दिल्ली के अधिकतर बल्लेबाज बजाय सुझबूझ भरी क्रिकेट खेलने के 'ग्लैम शॉट' खेलते हैं। उन्हें इस बारे में निश्चित रूप से कोच ने बताया होगा।

समस्या यह है कि जब नए और उभरते हुए खिलाड़ी आईपीएल में उम्दा प्रदर्शन करते हैं और चयनकर्ताओं का ध्यान भी उनकी ओर होता है लेकिन स्थापित खिलाड़ी जानते हैं कि वे इस टूर्नामेंट में चाहे जैसे खेलें राष्ट्रीय टीम में उन्हें चुने जाने में कोई समस्या नहीं है। इस वजह से खिलाड़ियों में आत्मसंतुष्टि की भावना निर्माण होती है और इसी वजह से खराब शॉट खेले जाते हैं। चिंता रहित और चिंता मुक्त के बीच पतली लकीर है जो टीम के हार का सबब बन सकता है।

टॅग्स :आईपीएल 2019सुनील गावस्कररॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?