लाइव न्यूज़ :

सौरव गांगुली का गेमप्लान: तीसरा टेस्ट जीतने के लिए टीम इंडिया को करना होगा ये काम

By सौरव गांगुली | Updated: December 26, 2018 08:40 IST

एडिलेड और पर्थ टेस्ट के फैसलों को देखते हुए बॉक्सिंग डे पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का महत्व बढ़ गया है।

Open in App

बॉक्सिंग डे टेस्ट का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में अनूठा महत्व है। एमसीजी पर खेले जाने वाले इस 'अभिनव टेस्ट' को टीमें, खिलाड़ी और पदाधिकारी बड़ी उम्मीद से देखते हैं। एडिलेड और पर्थ टेस्ट के फैसलों को देखते हुए तीसरे टेस्ट का महत्व बढ़ गया है।

यह कैसे संभव है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है और उसकी चर्चा न हो? शुरुआत में कमजोर दिखाई देने वाली मेजबान टीम ने दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज को रोमांचक बना दिया है। भारतीय टीम थिंक टैंक ने मेलबोर्न टेस्ट के लिए युवा खिलाड़ियों को तवज्जो दिया है।

वैसे भी विदेशी धरती पर खेलते वक्त टीम में परिवर्तन जैसी नई परंपरा हो चली है। यात्रा की शुरुआत में अभ्यास मुकाबले नहीं होने की स्थिति में इसे अच्छी परंपरा के रूप में स्वीकार करना थोड़ी जल्दबाजी ही होगी।

मयंक अग्रवाल जैसे युवा खिलाड़ी को एमसीजी पर खेलने का बड़ा मौका होगा। यहां पर गेंदें टेनिस बॉल जैसी उछलती हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करती है, लेकिन ऐसी स्थिति में लाभ ही होगा, यह कहना कठिन है।

मयंक के साथ हनुमा विहारी को उतारने का फैसला किया गया है। हालांकि मैं होता तो शायद रोहित को उतारता। वह पिछले कुछ समय से अंदार-बाहर होते रहे हैं, लेकिन दमदार बल्लेबाजी के बल पर रोहित टीम का मनोबल बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।

सहवाग, लैंगर और माइकल वॉन पूर्णकालिक ओपनर नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपनी जगह बनाई। रोहित इसी श्रेण का खिलाड़ी है। वनडे के शानदार अनुभव और ऊंचे मनोबल के सहारे वह टेस्ट क्रिकेट में अपनी अहमियत बना सकते हैं।

रविचंद्रन अश्विन अक्सर महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं के दौरान चोटिल होने के कारण स्थाई स्पिनर्स की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं। पहले इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में और अब ऑस्ट्रेलिया में यही देखने को मिला है। हालांकि टीम को उनकी जरूरत खब्बू बल्लेबाजों के खिलाफ अधिक है।

यह सीरीज अब भी ओपन है। सीरीज में भारत के लिए वापसी के पूरे मौके हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है अच्छी शुरुआत। विकेट पर घास रखने का फैसला मेजबानों को लाभदायक हो सकता है। दोनों टीमें लक्ष्य का पीछा करने में विफल रहने से टॉस की भूमिका भी अहम होगी। (गेमप्लान)

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियासौरव गांगुलीविराट कोहलीमयंक अग्रवालहनुमा विहारीरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट