लाइव न्यूज़ :

कपिल देवः जिनकी कप्तानी में भारत ने जीता था पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप, दुआ कर रहा देश कि वे जल्दी ठीक हो जाएं....

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 23, 2020 21:46 IST

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई...

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के ओखला स्थित फोर्टिस एस्कोर्ट्स अस्पताल में भर्ती हैं कपिल देव।एंजियोप्लास्टी के बाद स्थिति ठीक।कुछ दिनों में अस्पताल से दे दी जाएगी छुट्टी।

25 जून 1983, वह तारीख, जो भारत का हर क्रिकेट-प्रेमी कभी नहीं भूल सकता, जब भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था और यह दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो गया.

खबर है कि दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है. यह खबर के आने के बाद से ही उनके चाहने वाले, क्रिकेट जगत और बाॅलीवुड के सितारे, क्रिकेट के इस सुपर स्टार के जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

कपिल देव की कप्तानी में क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर डायरेक्टर कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 83 में टीम के मैनेजर की भूमिका में नजर आने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी का न्यूज चैनल से कहना था कि- हम प्रार्थना करेंगे भगवान से कि जल्दी से जल्दी वो स्वस्थ और सेहतमंद हो जाएं. वो हमारे धरोहर हैं, हमारे देश के, और उतने ही अद्भुत व्यक्ति हैं. बस हमारी प्रार्थनाएं हैं, जल्दी ठीक हो जाएं.

यही नहीं, रितेश देशमुख, सोफी चौधरी, रिचा चड्ढा, राहुल देव सहित अनेक बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने कपिल देव के जल्दी स्वस्थ होने के लिए दुआ मांगी है.उल्लेखनीय है कि 25 जून 1983 के दिन लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम 183 रनों पर आउट हो गई थी और सामने थी सबसे मजबूत टीम- वेस्ट इंडीज़, लेकिन उसे 140 रन पर ऑल आउट कर भारतीय टीम ने वह कर दिखाया, जिसका भरोसा किसी को भी नहीं था, क्योंकि वेस्ट इंडीज़ की टीम में तब क्लाइव लॉयड, विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे.

कपिल देव ने अपने क्रिकेट की शुरुआत 1975 में हरियाणा की ओर से घरेलू क्रिकेट से की थी. जब उन्हे विश्व कप की कप्तानी का मौका मिला तब भी उन्हें उतना मजबूत नहीं माना गया था, परन्तु पहला विश्वकप जीत कर उन्होंने सबकी धारणाओं को धराशायी कर दिया. उन्होंने 1992 के विश्व कप में अपना अंतिम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला. उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में 225, तो टेस्ट क्रिकेट में 131 मैच खेले. वर्ष 1983 के विश्वकप के दौरान ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध उनकी 175 रन की यादगार पारी रही, जिसकी बदौलत भारत वह मैच जीत गया था. कपिल देव ने 1994 में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

देशवासियों की दुआओं और उनके आत्मविश्वास की बदौलत कपिल देव ने हर चुनौती का कामयाब जवाब दिया है और उनके चाहने वालों को भरोसा है कि इस बार भी वे चुनौती को मात देंगे!

टॅग्स :कपिल देवभारतीय क्रिकेट टीमआईसीसी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटODI World Cup 2027: आईपीएल में करो धमाका और वनडे विश्व कप खेलो?, 28 मार्च से शुरू हो रहे मैच पर 5 राष्ट्रीय चयनकर्ता रखेंगे नजर?, 20 संभावित प्लेयर शार्टलिस्ट?

क्रिकेटविश्व क्रिकेट में टीम इंडिया राज?, मिताली राज ने कहा-बरसों पुराना सपना सच हो रहा, टी20, वनडे और अंडर-19 विश्व चैंपियन हम?

क्रिकेट2023 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार?, शुभमन गिल ने कहा- 2026 में टी20 जीते और 2027 में वनडे विश्व जीतेंगे

क्रिकेटबीसीसीआई वार्षिक नमन पुरस्कार समारोहः किशन, हार्दिक, विराट, सूर्या और रोहित बाहर, इन खिलाड़ियों का जलवा, देखिए किस प्लेयर ने मारी बाजी?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई