लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: पाक के खिलाफ उचित संयोजन, कारगर रणनीति से जीता भारत

By अयाज मेमन | Updated: June 18, 2019 10:02 IST

भारतीय टीम ने 16 जून को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 89 रनों से हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देश्रेष्ठ टीम संयोजन और शानदार रणनीति के दम पर भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी। शुरुआत से ही भारतीय टीम सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर नजर आई।इसके ठीक विपरीत पाकिस्तान के खिलाड़ी हारी हुई मानसिकता के साथ खेलते नजर आए।

श्रेष्ठ टीम संयोजन और शानदार रणनीति के दम पर भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी। शुरुआत से ही भारतीय टीम सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर नजर आई। इसके ठीक विपरीत पाकिस्तान के खिलाड़ी हारी हुई मानसिकता के साथ खेलते नजर आए। ऐसा लग रहा था जैसे वे बारिश के चलते मैच रद्द होने का ही इंतजार कर रहे थे।

शिखर धवन की गैरमौजूदगी से शुरुआत में जरूर चिंता जताई जा रही थी, लेकिन प्रत्यक्ष मैदान पर राहुल ने आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए रोहित शर्मा का बढ़िया साथ निभाया। जहां रोहित आक्रामक तेवर अपना रहे थे तो राहुल उनका साथ निभा रहे थे।

शुरुआत से ही खिलाड़ियों को दबावमुक्त होकर खेलने की सलाह दी गई थी। इसकी खास वजह दो साल पूर्व चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार की अनदेखी करना भी था। दोनों सलामी बल्लेबाजों को मोहम्मद आमिर के पहले स्पेल पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी जिसका पालन कर दोनों ने शुरुआत में सुरक्षात्मक रणनीति के बाद तेजी से रन बटोरते हुए टीम को ठोस शुरुआत दी। टीम का चयन भी सही साबित हुआ। मुकाबला यदि 20-20 ओवर का होता तो संभवत: दिनेश कार्तिक को तरजीह दी जाती लेकिन 50-50 ओवर के प्रारूप को देखते हुए विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया।

कुलदीप यादव को टीम में रखने को लेकर सवाल था। लेकिन टीम प्रबंधन हमेशा दोनों को उतारने का पक्षधर रहा है। कुलदीप और चहल एक-दूसरे के साथ अधिक मददगार साबित होते हैं। यही वजह रही कि कुलदीप को टीम में शामिल किया गया। टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित करते हुए कुलदीप ने फखर जमान और बाबर आजम के अहम विकेट अपने नाम दर्ज कर लिए। उल्लेखनीय है कि ये दोनों भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकते थे।

सरफराज अहमद ने टॉस जीता, लेकिन पहले गेंदबाजी करने का उनका फैसला गलत साबित हुआ। शायद बारिश की आशंका को देखते हुए पाकी कप्तान ने ऐसा किया हो। सरफराज ने यह सोचा होगा कि बारिश की खलल के बाद उन्हें फायदा होगा। भारत को सेमी-फाइनल में स्थान पक्का करने के लिए यह मुकाबला जीतना आवश्यक था। इस जीत के साथ टीम ने अपनी मजबूत स्थिति बना ली है। भुवनेश्वर की चोट टीम के लिए परेशानी की सबब बन सकती है, लेकिन उनके विकल्प के तौर पर मोहम्मद शमी तैयार हैं। बस अब एक ही बात है- जीत की लय को कायम रखना।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपभारत vs पाकिस्तानभारतीय क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

क्रिकेट26 मार्च से PSL और 28 मार्च से IPL?, 3 दिन में 2 खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल पहुंचे?, गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनेल बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन नहीं खेलेंगे?

क्रिकेटODI World Cup 2027: आईपीएल में करो धमाका और वनडे विश्व कप खेलो?, 28 मार्च से शुरू हो रहे मैच पर 5 राष्ट्रीय चयनकर्ता रखेंगे नजर?, 20 संभावित प्लेयर शार्टलिस्ट?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां