लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: दो दिन में करोड़ों रुपए के बड़े निवेशों को मंजूरी, रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे, उद्योगों के प्रति सरकार की उदारता सराहनीय

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: August 2, 2024 05:17 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: बड़े औद्योगिक घराने उद्योगों का नेतृत्व करने के लिए महाराष्ट्र में संभावनाओं को तलाश रहे हैं, ये राज्य के लिए गर्व का विषय है.

Open in App
ठळक मुद्देमराठवाड़ा, विदर्भ समेत कोंकण में हजारों नौकरियां पैदा होंगी.इलेक्ट्रिक वाहन, लीथियम बैटरी, सेमी कंडक्टर जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. पिछले एक दशक में यह सबसे बड़ा निवेश है.

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा ऐलान किया है.  राज्य सरकार ने पिछले दो दिन में करोड़ों रुपए के बड़े निवेशों को मंजूरी दी है, जिससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे. आने वाली इन परियोजनाओं से मराठवाड़ा, विदर्भ समेत कोंकण में हजारों नौकरियां पैदा होंगी. जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है उनमें इलेक्ट्रिक वाहन, लीथियम बैटरी, सेमी कंडक्टर जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. सरकार ने मराठवाड़ा, विदर्भ के साथ कोंकण में भी बड़े पैमाने पर निवेश का फैसला किया है.

जहां नागपुर क्षेत्र में एक विशाल लीथियम बैटरी विनिर्माण परियोजना में निवेश का फैसला लिया गया है, वहीं प्रमुख कार निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी महाराष्ट्र में करीब 20,000 करोड़ रुपए के निवेश से एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी. छत्रपति संभाजीनगर में राज्य सरकार के उद्योग विभाग और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के बीच इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस निवेश के साथ राज्य में 8,000 प्रत्यक्ष और 12,000 अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है.

निश्चित ही ये निवेश राज्य की औद्योगिक प्रगति की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण कदम हैं. बड़े औद्योगिक घराने उद्योगों का नेतृत्व करने के लिए महाराष्ट्र में संभावनाओं को तलाश रहे हैं, ये राज्य के लिए गर्व का विषय है. इससे जहां युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं राज्य नवाचार और उत्कृष्टता की ओर भी बढ़ेगा. राज्य में पिछले एक दशक में यह सबसे बड़ा निवेश है.

इन परियोजनाओं के चालू होने से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. उद्योग न केवल आपूर्ति श्रृंखला में खुद को स्थापित करने के लिए बल्कि रोजगार सृजन और खरबों डॉलर मूल्य की अर्थव्यवस्था बनाने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्तंभ हैं.

नीति निर्माताओं और आर्थिक विकास पेशेवरों ने रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूहों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सहायता देने के महत्व पर बल दिया है. उद्योगों के विकास से उत्पादन में वृद्धि होती है जिससे प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होती है और नागरिकों का जीवन स्तर उन्नत होता है.

रोजगार के साधनों में वृद्धि होती है. साथ ही मानव संसाधनों में वृद्धि होती है.  औद्योगिक विकास से राज्य की और राष्ट्र की आय में वृद्धि और पूंजी का निर्माण होता है. उद्योगों के विकास से अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों-कृषि, खनिज, परिवहन आदि में प्रगति होती है. औद्योगिक विकास गरीबी और बेरोजगारी के उन्मूलन के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है. कहना गलत न होगा कि राज्य सरकार द्वारा चुनाव के पहले निवेश के लिए गए निर्णय का हर तरह से दूरगामी असर देखने को मिलेगा. 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?