लाइव न्यूज़ :

आर के स्टूडियो: एक कलाकार की स्मृति का बिकना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 28, 2018 12:16 IST

हिंदी सिनेमा की अनेक क्लासिक व कल्ट फिल्मों का गवाह व आदर्श रहे आरके स्टूडियो का बिकना कलाप्रेमियों के मन को नहीं भा रहा है।  

Open in App

प्रमोद भार्गव

हिंदी सिनेमा के महान शोमैन राज कपूर की सुनहरी स्मृतियों से जुड़ा आर के  स्टूडियो बिकने जा रहा है।  हिंदी सिनेमा की अनेक क्लासिक व कल्ट फिल्मों का गवाह व आदर्श रहे आर। के।  स्टूडियो का बिकना कलाप्रेमियों के मन को नहीं भा रहा है।  

लेकिन इसके बिकने की खबर कोई अफवाह न होकर एक हकीकत है।  दरअसल राजकपूर के मंझले पुत्र और मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने स्वयं यह जानकारी देते हुए कहा है कि ‘‘हमारे पिता का सपना अब परिवार के लिए सफेद हाथी बन गया है।  इससे हमारी यादें जरूर जुड़ी हैं, लेकिन परिवार में झगड़े का कारण बने, इससे पहले ही हमने इसे बेचने का फैसला ले लिया है। ’’

यह स्टूडियो मुंबई के चेंबूर इलाके में दो एकड़ में फैला हुआ है।  सितंबर 2017 में आग लग जाने के कारण स्टूडियो को भारी क्षति पहुंची थी।  नतीजतन बॉलीवुड की यादों से जुड़ी तमाम बहुमूल्य धरोहरें राख हो गईं।  

कई भवन और उनमें रखे उपकरण, पोशाकें और आभूषण भी नष्ट हो गए।  राजकपूर ने मेरा नाम जोकर में जिस मुखौटे को पहनकर अद्भुत अभिनय किया था, वह भी जल गया।  इस अग्निकांड के बाद से ही स्टूडियो में शूटिंग बंद है।  

गोया, आमदनी का जरिया खत्म हो जाने के कारण राजकपूर की संतानें इसे बेचने को विवश हुई हैं।  यह धरोहर न बिके इस नाते दो ही विकल्प शेष हैं, एक तो महाराष्ट्र सरकार इस संपत्ति का अधिग्रहण कर इसे फिल्मों का संग्रहालय बनाए, दूसरे कपूर परिवार के लोग ही अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए उन विश्वनाथ डी।  

कराड से प्रेरणा लें, जिन्होंने अपने बूते पुणो में राजकपूर की स्मृति में शानदार संग्रहालय बनाया हुआ है। क्योंकि राजकपूर ने फिल्मों के जरिए भारतीय कला और संस्कृति के साथ सामाजिक मूल्यों की स्थापना में भी अहम योगदान दिया है। 

हिंदी सिनेमा के पहले शो-मैन राजकपूर ने 70 साल पहले 1948 में आर। के।  स्टूडियो की नींव रखी थी। आर के स्टूडियो सिने जगत की एक ऐसी पहचान है, जो बदलते सांस्कृतिक मूल्य, रीति-रिवाज, पहनावा और फिल्म निर्माण की तकनीक से जुड़े कैमरे और अन्य उपकरणों का ऐतिहासिक गवाह रहा है।  लिहाजा फिल्मों का यह श्रेष्ठ संग्रहालय बन सकता है।  केंद्र सरकार भी इसके निर्माण में आर्थिक मदद करे तो यह पहल सोने में सुहागा सिद्ध होगी।  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटविजय हजारे ट्रॉफीः 15 साल बाद वापसी करते हुए 58वां लिस्ट ए शतक जड़ा, किंग कोहली का जलवा, 101 गेंद, 131 रन, 14 चौके और 3 छक्के

क्रिकेटरोहित शर्मा धमाका, 9वां 150 से अधिक रनों का स्कोर, डेविड वार्नर के साथ नंबर-1, सिक्किम के कप्तान लि योंग ने कहा-हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन, महान क्रिकेटर के साथ मैदान पर उतरे

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

क्राइम अलर्टटायर फटने के बाद डिवाइडर तोड़कर विपरीत लेन में गई सरकारी बस, सामने से आ रहे वाहनों से टक्कर, 7 मरे

भारतनगर निकाय चुनावः नगर पंचायत और परिषद में 2431 सीट पर जीत?, 29 नगर निकाय, 2869 सीट पर बीजेपी की नजर, शिंदे और पवार को कम से कम सीट पर रणनीति?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVrusshabha Movie Review: भव्य पैन-इंडिया स्केल और मज़बूत सेकंड हाफ, उभरते कलाकार समरजीत लंकेश का शानदार अभिनय

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का तूफान, 19वें दिन भी रणवीर सिंह की फिल्म ने उड़ाए करोड़ों

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प