लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुछ लेते क्यों नहीं? सलमान ही नहीं सैफ व तब्बू भी मुसलमान हैं फिर भी वो बरी हो गए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2018 11:13 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिल्म अभिनेता सलमान खान की सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें मुसलमान होने के कारण सजा मिली है। सलमान खान को काले हिरण को मारने के लिए पांच साल जेल की सजा हुई है।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को  जोधपुर की एक अदालत द्वारा 1998 में काले हिरण के शिकार मामले में गुरुवार (पाँच अप्रैल) को दोषी ठहराए जाने के बाद अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ओर जहां सलमान के पक्ष में बॉलीवुड उतर आया है वहीं, दूसरी उनके फैंस उनके जेल जाने से खासा दुखी हैं। लेकिन इस सब में जो एक खास टिप्पणी आई और जो विवादों में भी छा गई वो रही पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ की।

Blog: ये दौलत भी ले लो ये शौहरत भी ले लो....मगर मुझको लौटा दो वो बचपन की छुट्टियां

दरअसल उन्होंने सलमान की सजा पर बेतुका बयान दिया है। सलमान की सजा प्रतिक्रिया देते उन्होंने कहा कि सलमान खान को मुसलमान होने के कारण सजा दी गई है। इतना ही नहीं, आसिफ ने दावा किया कि अगर सलमान का संबंध सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से होता तो उन्हें कम सजा मिलती। अब मेरी बस एक बात समझ नहीं आ रही है कि इनको ये कौन बताएगा कि सलमान के साथ दो और आरोपी सितारे ऐसे थे जो मुसलमान थे, अगर सलमान को समुदाय के कारण सजा मिली है तो, क्या तब्बू और सैफ अली खान कोर्ट के अंदर धर्म बदलकर गए थे। 

आसिफ के इस बयान पर समझ नहीं आ रहा क्या कहा जाए, अगर उनको सैफ अली के बारे में बताया जाए तो शायद पता चला कि वह एक मुस्लिम नवाब हैं। तो फिर सो सलमान के साथ उनको भी थोड़ी सी सजा तो मिलनी ही चाहिए थी, वहीं तब्बू भी तो मुसलमान है। लग रहा है जब पाक के  विदेश मंत्री  ये बयान दे रहे थे तब वो नींद में थे वरना ऐसी टिप्पणी शायद ना करते। लेकिन क्या कहा जाए हो सकता है सलमान के प्रति उनका प्यार निकल रहा हो।  तो प्यार को धर्म से जोड़कर पेश किया जाना क्या सही है। 

Blog: मेरे सरकते दुपट्टे पर निगाहें ना डालो, यहां कुछ नया नहीं है

 शायद पाक  विदेश मंत्री  अगर पूरे प्रकरण को पढ़ते समझते तो उनको पता चल जाता कि सलमान को मुसलमान होने की सजा नहीं बल्कि एक हिरण को मारने की सजा मिली है। अगर सलमान को कोर्ट ने धर्म के आधार पर दोषी करारा है तो फिर फुटपात पर जब सलमना की जाड़ी से एक की मौत हुई थी उस घटना में कोर्ट ने उनको बरी क्यों किया था तब भी तो सल्लू के साथ गलत किया जा सकताथा।

लेकिन शायद आसिफ साहब भूल गए हैं ये पाकिस्तान नहीं है भारत हैं यहां हर इंसान एक बराबर है और बात जब न्याय की हो तो सब एक तराजू में तौले जाते हैं। ऐसे में अब अच्छा होगा कि अगर  विदेश मंत्री  थोड़ा सा मामले को पढ़कर जानकर ही  बात पेश किया करें।

(लोकमत न्यूज को फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।)

टॅग्स :सलमान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना