लाइव न्यूज़ :

क्या ड्रग्स बाॅलीवुड में कामयाबी की दवा बन गई है?  

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 23, 2020 19:49 IST

मुंबई की एक अदालत ने मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार हास्य कलाकार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को सोमवार को जमानत दे दी, मजिस्ट्रेट ने दोनों को 15,000-15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी.

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी ने भारती सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया था और बाद में देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार किया गया.फेमस कामेडियन राजू श्रीवास्तव ने तो न्यूज चैनल पर खासी नाराजगी व्यक्त की- क्या जरूरत थी यह करने की? नशे के बिना कॉमेडी नहीं होती क्या? दरअसल, बाॅलीवुड में ड्रग्स को लेकर कई चर्चाएं हैं, जिनमें से कुछ खास बातें उभर कर सामने आई हैं.

इस वक्त का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ड्रग्स बाॅलीवुड में कामयाबी की दवा बन गई है? और- आखिर सफल कलाकार भी ड्रग्स क्यों ले रहे हैं? अभी सबसे चर्चित ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

खबरें हैं कि दोनों को मुंबई के किला कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है. इससे पहले कोर्ट से एनसीबी ने भारती के पति हर्ष की रिमांड मांगी थी, लेकिन नहीं मिल पाई और दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मुंबई की एक अदालत ने मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार हास्य कलाकार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को सोमवार को जमानत दे दी, मजिस्ट्रेट ने दोनों को 15,000-15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी.

उल्लेखनीय है कि इस ड्रग्स मामले में छापामारी और तलाशी के बाद एनसीबी ने भारती सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया था और बाद में देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार किया गया. खबरों पर भरोसा करें तो भारती और हर्ष ने गांजा पीने की बात कबूल की है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद अनेक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और फेमस कामेडियन राजू श्रीवास्तव ने तो न्यूज चैनल पर खासी नाराजगी व्यक्त की- क्या जरूरत थी यह करने की? नशे के बिना कॉमेडी नहीं होती क्या? दरअसल, बाॅलीवुड में ड्रग्स को लेकर कई चर्चाएं हैं, जिनमें से कुछ खास बातें उभर कर सामने आई हैं....

एक- क्या ड्रग्स बाॅलीवुड में कामयाबी की दवा बन गई है? जानकारों का मानना है कि सफलता की अंधी दौड़ में अनेक कलाकार लगातार घंटों काम करते हैं, जो सामान्य परिस्थितियों में संभव नहीं है, तो क्या ड्रग्स इनके लिए दवाई का काम करती हैं?

दो- जैसा कि कई कलाकारों का कहना है कि ग्लैमर वल्र्ड की बड़ी-बड़ी पार्टियों में उन लोगों की उपेक्षा की जाती है, जो नशा नहीं करते हैं, बल्कि ऐसे कलाकारों को तो पार्टियों में बुलाया ही नहीं जाता है, जहां कलाकारों को संपर्क के विशेष अवसर मिलते हैं, नए काम मिलते हैं.

तीन- क्योंकि बाॅलीवुड में सफल सितारों के पास अच्छा-खासा पैसा आता है, तो ड्रग्स सप्लाय करनेवाला नेटवर्क ऐसे सफल लोगों के इर्द-गिर्द मंडराने लगता है और तरीके-तरीके से उन्हें जाल में फसाने की कोशिश करता है.

चार- कई बार रियल शाॅट देने का कहकर नशा करवाया जाता है, तो कई बार थकान मिटाने के लिए पहल की जाती है. कुछ कलाकार तो नशे के इस चक्रव्यूह में एकाध बार उलझ कर बाहर आ जाते हैं, परन्तु कुछ हमेशा के लिए उलझ कर रह जाते हैं, ऐसे आदतन कलाकारों के लिए नशे से छुटकारा पाना आसान नहीं रह जाता है.

कितने आश्चर्य की बात है कि इस वक्त बाॅलीवुड पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सख्त नजर है, बावजूद इसके भारती सिंह जैसे कलाकार के घर पर गांजा बरामद हुआ. न्यूज चैनल पर फेमस काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भारती सिंह और हर्ष की गिरफ्तारी पर पहले तो बड़ी हैरानी जताई, फिर सवाल उठाया कि- उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर आर्टिस्ट इस तरह की हरकतें क्यों कर रहे हैं?

राजू श्रीवास्तव का कहना था कि- पहले मुझे लगा था कि हो सकता है किसी ने जांच को भटकाने के लिए भारती और हर्ष का नाम ले लिया होगा, लेकिन अब पता चल रहा है कि उन लोगों ने तो इस बात को स्वीकार कर लिया है. उनके यहां से गांजा भी बरामद हुआ है. देखना दिलचस्प होगा कि इतनी धमाल के बाद भी बाॅलीवुड के तौर-तरीकों में कोई बदलाव आता है या नहीं?

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपभारती सिंहसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!