लाइव न्यूज़ :

Sardar Vallabhbhai Patel death anniversary: राज्यपाल आर्लेकर से गले मिले सीएम नीतीश, कंधे पर हाथ रखकर फोटो, देखें वायरल वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2023 16:42 IST

Sardar Vallabhbhai Patel death anniversary: बिहार के राजनीति में पिछले कि दिनों से यह मुद्दा काफी गर्म था कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में सब कुछ सामान्य नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने राज्यपाल के कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिचवाई।राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर भी काफी खुश दिखे। मौजूद मंत्री भी अवाक रह गए।

Sardar Vallabhbhai Patel death anniversary: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को गले लगाया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिचवाई।

इस दौरान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर भी काफी खुश दिखे। दोनो पोज देकर फोटो खिचवाते नजर आये। इस दौरान वहां मौजूद मंत्री भी अवाक रह गए। दरअसल, बिहार के राजनीति में पिछले कि दिनों से यह मुद्दा काफी गर्म था कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में सब कुछ सामान्य नहीं है। लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अटकलें पर भी विराम लगा दिया है।

इससे पहले यह चर्चा काफी जोर पकड़ा हुआ था कि शिक्षा के मामले को लेकर सरकार और राजभवन में काफी खींचातानी है। इसके बाद अब यह तस्वीर निकल कर सामने आई है। बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षक दिवस के मौके पर राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने कहा था किे उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किसी भी तरह का टकराव नहीं है।

लेकिन, उन्होंने शिक्षा विभाग के सचिव को लेकर इशारों ही इशारों में कड़ी बातें कही थी। जिसके बाद यह चर्चा जरूर थी की कुछ न कुछ खटपट जरूर है। लेकिन, अब इस तस्वीर से वह भी खत्म होती हुई नजर आई। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विदाई दिया।

जब मुख्यमंत्री जब वापस आने लगे तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया जिस पर नीतीश कुमार ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी और सीधा अपनी गाड़ी में बैठकर निकलते बने। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिजनेस समिट कार्यक्रम में भी पहुंचे थे।

जहां उन्होंने करीब आधे घंटे से अधिक का समय बिताया लेकिन संबोधन में एक भी बातें नहीं कही। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम से बिना कुछ बोल निकल गए। उधर कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में भी शिरकत करने पहुंचे थे तो पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया तो मुख्यमंत्री बिना कोई प्रतिक्रिया दिए हुए ही निकल गए।

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPजेडीयूपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."