राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई विधान पार्षद सुनील सिंह ने नीतीश की प्रतिमा खजुराहो मंदिर में लगाने की दी सलाह

By एस पी सिन्हा | Published: November 14, 2023 04:16 PM2023-11-14T16:16:01+5:302023-11-14T16:17:46+5:30

राजद के विधान पार्षद ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि "मेरी इच्छा है कि क्यों नहीं दिव्य, अलौकिक ज्ञान का बखान करने वाले महापुरूष की आदमकद मूर्ति खजुराहो मन्दिर प्रागंण में लगा दी जाए!"

Rabri Devi's brother Legislative Councilor Sunil Singh advised to install Nitish's statue in Khajuraho temple | राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई विधान पार्षद सुनील सिंह ने नीतीश की प्रतिमा खजुराहो मंदिर में लगाने की दी सलाह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Highlightsराजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने साधा नीतीश पर निशानापूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई हैं राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंहसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खलबली मचाने वाला एक पोस्ट डाला है

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट डाल कर राज्य की सियासत को गर्म कर दिया है। उन्होंने एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खलबली मचाने वाला एक पोस्ट डाला है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विधानमंडल में लड़कियों के प्रजनन दर को लेकर दिए गए बयान पर राजद के विधान पार्षद ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि "मेरी इच्छा है कि क्यों नहीं दिव्य, अलौकिक ज्ञान का बखान करने वाले महापुरूष की आदमकद मूर्ति खजुराहो मन्दिर प्रागंण में लगा दी जाए!"

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुनील कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर उन्हें घेरा है। सुनिल सिंह ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नीतीश पर करारा हमला किया है। सुनील कुमार सिंह के इस बयान से एक बार फर सियासी बवाल मच सकता है।

सुनील सिंह के एक के बाद एक सोशल मीडिया पर पोस्ट से राजद असहज होती दिख रही है। फेसबुक पर नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए पोस्ट डालने के लिए कई बार विवाद हो चुके हैं। अब देखना होगा सुनिल सिंह के इस पोस्ट पर राजद का स्टैंड क्या होगा?

Web Title: Rabri Devi's brother Legislative Councilor Sunil Singh advised to install Nitish's statue in Khajuraho temple

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे