नीतीश कुमार ने कहा- 'अटल जी ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था', जयंती पर दी श्रद्धांजलि

By एस पी सिन्हा | Published: December 25, 2023 02:49 PM2023-12-25T14:49:59+5:302023-12-25T14:51:46+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अलट जी ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने कहा कि अटल जी मुझे बहुत मानते थे। उन्होंने तीन विभाग की जिम्मेदारी हमे दी थी। उनके प्रति सदैव मेरे मन में आदर का भाव रहेगा।

Nitish Kumar said Atal ji had made him the Chief Minister paid tribute on his birth anniversary | नीतीश कुमार ने कहा- 'अटल जी ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था', जयंती पर दी श्रद्धांजलि

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Highlightsबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलिकहा-अटल जी ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया थाआज अटल बिहारी वाजपेयी की 99 वीं जयंती है

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए एक बार फिर उनके प्रति अपने प्रेम को उजागर किया है। उन्होंने यहां तक कहा कि अलट जी ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने कहा कि अटल जी मुझे बहुत मानते थे। उन्होंने तीन विभाग की जिम्मेदारी हमे दी थी। उनके प्रति सदैव मेरे मन में आदर का भाव रहेगा। उन्होंने अपनी कैबिनेट में मुझे जगह दी। फिर बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। उनका काम करने का तरीका बहुत अच्छा था। नीतीश कुमार ने कहा कि अटल जी इतना अच्छा काम करते थे। सभी खुश रहते थे। हम आजीवन उनका सम्मान करेंगे। उनसे मेरा बहुत लगाव था। 

बता दें कि आज अटल बिहारी वाजपेयी की 99 वीं जयंती है। भाजपा देश भर के मुख्यालयों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा था कि पार्लियामेंट में  जब हम बोलते थे तो सब इतना मानते थे हमको और आज कल सब कुछ भी बोलते हैं। वहीं दूसरी ओर जदयू का राजद में विलय और और ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाए जाने की चल रही अटकलों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा के लोग कुछ भी अंड-भंड बोलता है, अपने फायदे के लिए। 

नीतीश कुमार ने कहा कि हम उनलोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। हम सब एकजुट हैं और एक साथ ही। हमारे पार्टी में कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह गठबंधन से नाराज नहीं हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वे तो पहले दिन से ही कह रहे हैं कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। वह तो बस इतना चाहते हैं समय से सीटों का बंटवारा हो और सब मिलजुलकर काम चुनाव लड़े जिससे की वर्तमान केंद्र की सरकार को हटाया सके। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज देख लीजिए हम लोग साथ हैं तो कितने बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है और कितनी बहाली हो रही है। हम लोगों ने बोला था कि 10 लाख बहाली देंगे, आज आधा के करीब पहुंच चुका है। लेकिन आप चाह कर भी इसका प्रचार प्रसार नहीं ना कर सकते हैं, आप पर तो दूसरे का दबाव है। अगर प्रचार किए तो आपका काम बंद हो जाएगा। वहीं जब नीतीश कुमार से पूछा गया कि आपको संयोजक नहीं बनाया गया और ना ही सीट शेयरिंग हुआ, इससे आप नाराज हैं क्या? इसपर उन्होंने कहा कि अरे भाई हम कहां नाराज हैं, हम में कोई नाराजगी नहीं है। हमको खुद इच्छा नहीं था किसी पद का। हम तो दिल्ली में भी बोले थे कि हम को कुछ नहीं चाहिए। जो सब बोल रहा है वह गलत बोल रहा है। राज्यों में जल्द सीट बंटवारा कर लिया जाएगा। सब कुछ जल्दी तय होगा। सब कुछ सही समय पर हो जाएगा। ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
 

Web Title: Nitish Kumar said Atal ji had made him the Chief Minister paid tribute on his birth anniversary

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे