लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics Update: नीतीश की नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम!

By धीरज मिश्रा | Updated: January 28, 2024 15:08 IST

Nitish Kumar resigns: बिहार में आरजेडी के साथ चला रहे महागठबंधन की सरकार नीतीश कुमार ने तोड़ दी है। अब वह बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बना रहे हैं। बिहार में नीतीश की इस सरकार में बीजेपी की ओर से दो डिप्टी सीएम भी होंगे

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में आरजेडी के साथ चला रहे महागठबंधन की सरकार नीतीश कुमार ने तोड़ दी हैबिहार में नीतीश की इस सरकार में बीजेपी की ओर से दो डिप्टी सीएम भी होंगेभाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी, और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा

Nitish Kumar resigns:बिहार में आरजेडी के साथ चला रहे महागठबंधन की सरकार नीतीश कुमार ने तोड़ दी है। अब वह बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बना रहे हैं। बिहार में नीतीश की इस सरकार में बीजेपी की ओर से दो डिप्टी सीएम भी होंगे। नीतीश की सरकार में बिहार भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी, और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। इंडिया टूडे की खबर के अनुसार यह कहा जा रहा है। 

इस बीच बिहार बीजेपी चीफ सम्राट चौधरी ने कहा यह मेरे लिए भावुक क्षण है कि आज सरकार में काम करने के लिए विधानमंडल के नेता के तौर पर मेरा चयन किया गया। मैं पार्टी नेतृत्व और सभी विधायकों का धन्यवाद देता हूं। चौधरी ने कहा 2020 में हमें जो जनादेश बिहार के विकास के लिए मिला और लालू यादव के आतंक को खत्म करने के लिए मिला था। जब बीजेपी को नीतीश कुमार से यह सुनिश्चित करने का प्रस्ताव मिला कि बिहार में कोई जंगल राज न हो, तो हमने इसका समर्थन करने का फैसला किया।

गौर करने वाली बात यह है कि कल तक जो नीतीश पर आक्रमक थे आज उनके साथ हैं। बताते चले कि यह पहली बार नहीं है कि जब नीतीश कुमार लालू से नाता तोड़कर भाजपा से जोड़ रहे हैं। पूर्व में वह पहले भी इसी तरह के घटनाक्रम को अंजाम दे चुके हैं। बिहार में जब नीतीश और बीजेपी की सरकार बनी थी तब सुशील मोदी और अन्य को डिप्टी सीएम बनाया गया था।

चूंकि, अब सुशील मोदी राज्यसभा से सांसद हैं तो वह इस बार डिप्टी सीएम नहीं होंगे। इस बार बीजेपी ने डिप्टी सीएम बनने का तोहफा सम्राट चौधरी को दिया है।

बताते चले कि दो साल पहले यही नीतीश बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ मिलकर गठबंधन में शामिल हुए थे। उन्होंने देश की मोदी सरकार को हराने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट कर इंडिया गठबंधन की नींव भी रखी थी। लेकिन, बीते कुछ दिनों में घटनाक्रम कुछ इस तरह पलटा कि, आज बिहार में सीएम तो एक बार फिर नीतीश कुमार ही बन रहे हैं, बस सरकार नीतीश और बीजेपी की होगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."