लाइव न्यूज़ :

Land For Job Scam: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ईडी के सामने नहीं होंगे पेश, आखिर क्या दी वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: December 27, 2023 14:48 IST

Land For Job Scam: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी ईडी ने समन भेजकर 21 दिसंबर को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वे भी ईडी सामने पेश नहीं हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव कोर्ट में पेशी से छूट मांगी थी।सुनवाई 6 जनवरी तक टल गई। लालू परिवार समेत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने हैं।

Land For Job Scam: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी घोटाले में फंसे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज ईडी के सामने पेश नहीं हुए। जांच एजेंसी ने आज ही उन्हें पेश होने के लिए कहा था। सूत्रों के अनुसार लालू ने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

इससे पहले उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी ईडी ने समन भेजकर 21 दिसंबर को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वे भी ईडी सामने पेश नहीं हुए थे। बता दें कि कुछ दिन पहले जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव कोर्ट में पेशी से छूट मांगी थी।

ऐसे में सुनवाई 6 जनवरी तक टल गई। लालू परिवार समेत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने हैं। इस मामले में कुछ आरोपियों की तरफ से चार्जशीट से जुड़े दस्तावेजों की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की गई है। कोर्ट ने सीबीआई को संबंधित दस्तावेज देने के लिए कहा है। राउज ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी।

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के कथित घोटाले में दिल्ली की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर होने के बाद ईडी लालू-तेजस्वी से पूछताछ करने वाली है। इसी के चलते दोनों को समन भेजकर बुलाया गया था। माना जा रहा है कि लालू के पेश नहीं होने पर ईडी दोबारा समन भेजकर नई तारीख पर पूछताछ के लिए बुलाएगी। तेजस्वी यादव को दोबारा नोटिस भेजकर 5 जनवरी को बुलाया है।

उल्लेखनीय है कि लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे। सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया था। सीबीआई के मुताबिक, लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया तब उन्हें नियमित कर दिया गया।

सीबीआई का कहना है कि पटना में लालू यादव के परिवार ने 1.05 लाख वर्ग फीट जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर रखा है। इन जमीनों का सौदा नकद में हुआ था। यानी, लालू परिवार ने नकद देकर इन जमीनों को खरीदा था। सीबीआई के मुताबिक ये जमीनें बेहद कम दामों में बेच दी गई थीं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."