लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता की मौत पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का दावा- 'मौत पुलिस लाठीचार्ज से नही हुई'

By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2023 17:03 IST

बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत पर ललन सिंह ने कहा कि उनकी मौत से हम सभी दुखी हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना है। लेकिन मीडिया को चुनौती देते हैं कि अगर विजय सिंह लाठीचार्ज वाले जगह पर थे तो उसका कोई वीडियो दे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता विजय सिंह की मौत के बाद लगातार बयानबाजी हो रही हैजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रखा अपना पक्षकहा- भाजपा इस मामले को तूल देकर मुद्दा बनाने पर तुली हुई है

पटना:  बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पार्टी के नेता विजय सिंह की मौत के बाद पूरे मामले पर सत्तापक्ष और विपक्ष की तरफ लगातार बयानबाजी हो रही है। भाजपा लगातार लाठीचार्ज में चोट लगने की बातें कह मामले को जोर-शोर से उठा रही है तो दूसरी तरफ पुलिस ने दावा किया है कि भाजपा नेता की मौत लाठीचार्ज की वजह से नहीं हुई है। इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत पर मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत का जिम्मेदार पुलिस को बताया जा रहा है, लेकिन इसके सारे साक्ष्य सामने आ चुके हैं। साक्ष्य के आधार पर यह बताया गया कि विजय कुमार सिंह प्रदर्शन में शामिल ही नहीं हुए थे। ऐसा उनके मित्र के द्वारा भी बताया गया है, जिनकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी मौत से हम सभी दुखी हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना है।

ललन सिंह ने कहा कि हम "गोदी" मीडिया को चुनौती देते हैं कि अगर विजय सिंह लाठीचार्ज वाले जगह पर थे तो उसका कोई वीडियो दे, हम चुनौती देते हैं। बड़का झूठा पार्टी इसको जोड़ रही है और "गोदी मीडिया" पूरी तरीके से बड़का झूठा पार्टी के समर्थन में खड़ी हो गई है। ललन सिंह ने दावा किया है कि मृतक विजय सिंह के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। लेकिन भाजपा इस मामले को तूल देकर मुद्दा बनाने पर तुली हुई है।

उन्होंने कहा कि जहां तक लाठीचार्ज का सवाल है, कई वीडियो वायरल हुए हैं। बैरिकेडिंग तोड़ा गया, पुलिस प्रशासन पर मिर्ची का पाउडर फेका गया। कानून को तोड़िएगा मिर्ची का पाउडर फेंकिएगा तो प्रशासन काम करेगा ही। मणिपुर में भाजपा के लोग क्यों नहीं बोल रहे हैं? मणिपुर में तो सैकड़ों लोग मारे गए हैं। पूरी व्यवस्था और पूरी मीडिया सरकार के नियंत्रण में है और बड़का झूठा पार्टी के नियंत्रण में है, उसी का प्रचार करती है। प्रचार करने में लगी रहे, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

वहीं, तेजस्वी यादव के चार्जशीट पर ललन सिंह ने कहा कि सीबीआई पहले ही दो बार जांच कर चुकी है। रेल मंत्रालय को सूचित कर चुकी है कि मुकदमें में कोई साक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पहली बार जब छापेमारी हुई, उसके बाद क्या हुआ? भाजपा के नेता यह कहे कि यह गलत बात है। जब महागठबंधन बनते फिर शुरू हो गया, आरोप पत्र करते रहिए, रोज आरोप पत्र कर रहे हैं। महाराष्ट्र में जिसके खिलाफ 4 दिन पहले प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला उनको अब मंत्रिमंडल में शामिल कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि कल तक भ्रष्टाचार की दुहाई देने वाले प्रधानमंत्री एनसीपी के नेताओं को अपने पाले में कर लेते हैं और "गोदी मीडिया" इसे नहीं दिखाती। वहीं मणिपुर को लेकर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मणिपुर में जिस तरह के हालात हैं, उस पर कोई भी मीडिया प्रचारित नहीं कर रही है।

टॅग्स :Lalan Singhतेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारBiharBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'