लाइव न्यूज़ :

जदयू के विधान पार्षद गुलाम गौस ने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणी, कहा- जिसने गुजरात में हजारों लोगों का खून कराया वह आतंकवादी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2023 18:15 IST

जदयू विधान पार्षद गुलाम गौस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा कि फिलिस्तीन को आतंकवादी बताने वाला खुद आतंकवादी है, जिसने गुजरात में हजारों लोगों का खून कराया।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू नेता ने पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणीइजरायल और फिलिस्तीन युद्ध को लेकर की टिप्पणीकहा कि फिलिस्तीन को आतंकवादी बताने वाला खुद आतंकवादी है

पटना:  इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध को लेकर जदयू विधान पार्षद गुलाम गौस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा कि फिलिस्तीन को आतंकवादी बताने वाला खुद आतंकवादी है, जिसने गुजरात में हजारों लोगों का खून कराया। उन्होंने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि ये शख्स देश का प्रधानमंत्री बन गया है। इनके दामन पर हजारों इंसानों के खून के धब्बे लगे हुए हैं। ये सब देश में राज करने लायक नहीं हैं। इनका वक्त अब पूरा हो गया है। हमारे देश के कुछ नेता आज चाटुकारिता में लगे हुए हैं। अमेरिका एक मौकापरस्त देश है।

गौस ने कहा कि 7 अक्टूबर को इजरायल में जो कुछ भी हुआ, उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस घटना के पीछे का अतीत भी देखना होगा। इजरायल ने करीब डेढ़ लाख से ऊपर फिलिस्तीनियों को देश से बाहर निकालकर जमीन पर कब्जा कर लिया। वे अपनी ही देश में रिफ्यूजी हो गये हैं। बाद में ये आकर उसकी छाती पर सवार हो गये।

गुलाम गौस ने कहा कि इन सबके पीछे अमेरिका का हाथ है। अमेरिका को यहूदियों से अधिक मोहब्बत था तो फिर खुद के देश में बसा देते। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी और साम्राज्यवादी देश है। अमेरिका का इतिहास देखने की जरूरत है कि क्या कभी उसने भारत का साथ दिया है? उन्होंने चीन और पाकिस्तान का हवाला देते हुए कहा कि दोनों देशों ने भारतीय जमीन को हड़प लिया है तो क्या हम लोगों का अधिकार नहीं है कि हम कब्जे वाली जमीन को हासिल करें? वैसे ही फिलिस्तीन अपनी जमीन के लिए इजरायल से लड़ रहा है तो फिर कौन-सा गुनाह हो गया? ये कैसा दोहरा मापदंड है? गुलाम गौस ने कहा कि इजरायल से बड़ा आतंकी देश कौन होगा, जिसने डेढ़ लाख से अधिक लोगों की हत्या करा दी। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा इजरायल को समर्थन देना बिल्कुल गलत है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजेडीयूबिहारइजराइलPalestine
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."