महायज्ञ का था अंतिम दिन, मची भगदड़ में गई दो महिलाओं की जान

By एस पी सिन्हा | Published: November 3, 2023 03:09 PM2023-11-03T15:09:56+5:302023-11-03T15:13:55+5:30

251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मची भगदड़ में दब कर दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, भारी भीड़ होने की वजह से कुछ महिलाएं दब गईं, जिसमें पांच घायल बताई जा रही हैं।

It was the last day of Mahayagya two women lost their lives in the chaos | महायज्ञ का था अंतिम दिन, मची भगदड़ में गई दो महिलाओं की जान

फाइल फोटो

Highlights251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मची भगदड़ में दब कर दो महिलाओं की मौत हो गईमस्तीचक के अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में गायत्री यज्ञ का आयोजन हो रहा थाग्रामीण इलाके की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई थीं

पटना: बिहार के सारण जिले में दरियापुर प्रखंड के मस्तीचक में चल रहे 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मची भगदड़ में दब कर दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, भारी भीड़ होने की वजह से कुछ महिलाएं दब गईं, जिसमें पांच घायल बताई जा रही हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मस्तीचक के अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में गायत्री यज्ञ का आयोजन हो रहा है, जिसमे ग्रामीण इलाके की महिलाये बड़ी संख्या में शामिल हो रही हैं।

आज जब सुबह में महिलाओं को यज्ञ स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा था, तभी कुव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बनी और लोग एक दूसरे को धक्का दे आगे बढ़ने की कोशिश में एक दूसरे के शरीर पर चढ़ गए जिसमे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। इस महायज्ञ का आज समापन दिन है। इस मौके पर महायज्ञ में शामिल होने के लिए काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

मृतक महिलाओं की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बड़का दीघा वार्ड नम्बर 21 के निवासी राम प्यारे राम की 60 वर्षीय पत्नी रामकली देवी और मोती रजक की 55 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएम अमन समीर और एसपी गौरव मंगला दलबल के साथ पहुंचे और यज्ञ स्थल से भीड़ को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। घायलों में आरा जिले के सुरेश तिवारी की पत्नी गीता देवी, औरंगाबाद के राजाराम साह की पत्नी माछी देवी, स्व प्रकाश साह की पत्नी फूल कुमारी देवी, दरभंगा जिले के पुतुल झा की पत्नी रामा देवी व वीरेंद्र मिश्र की पत्नी बुची देवी बताई गई हैं। इन सभी घायलों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

Web Title: It was the last day of Mahayagya two women lost their lives in the chaos

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे