लाइव न्यूज़ :

मिलिया एजुकेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर के घर समेत कई जगहों पर आयकर की टीम ने की छापेमारी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2023 20:00 IST

मिलिया एजुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक असद इमाम के घर बड़ी संख्या में फोर्स के साथ आयकर के अधिकारियों ने छापेमारी किया। इसके साथ साथ मिल्लिया एडुकेशन ट्रस्ट के सदस्य कैसर ईमाम, गुलाम हुसैन तथा महमूद के घर आयकर ने छापेमारी की।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर की टीम ने की छापेमारीमिलिया एजुकेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर के घर भी छापेमारीट्रस्ट के दो अन्य डायरेक्टर के घरों में भी छापेमारी की गई

पटना: बिहार में आज सुबह आंख खुलते ही आयकर की टीम ने पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों छापेमारी शुरू की। इसमें मिलिया एजुकेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ. ए इमाम के घर समेत एजुकेशन ट्रस्ट के दो अन्य डायरेक्टर के घरों में भी छापेमारी की गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल्लिया एडुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक असद इमाम के घर बड़ी संख्या में फोर्स के साथ आयकर के अधिकारियों ने छापेमारी किया। इसके साथ साथ मिल्लिया एडुकेशन ट्रस्ट के सदस्य कैसर ईमाम, गुलाम हुसैन तथा महमूद के घर आयकर ने छापेमारी की है।

छापेमारी के दौरान घर के किसी सदस्य को मोबाइल इस्तेमाल नहीं करने दिया गया। वहीं घर के अंदर से किसी भी सदस्य को बाहर जाने नहीं दिया गया। छापेमारी में शामिल टीम के अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बताने से तत्काल इंकार किया। बता दें कि डा. इमाम पूर्व में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

इसके अलावा वे कांग्रेस पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार भी थे। मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट पुर्णिया सहित सीमांचल में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम है। मिल्लिया एडुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत पुर्णिया मिल्लिया कान्वेंट स्कूल, मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मिल्लिया पॉलिटेक्निक, मिल्लिया हाई स्कूल तथा किशनगंज में मिल्लिया इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित है। जहां हज़ारों की संख्या में छात्र छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

टॅग्स :आयकरआयकर विभागबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."