लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: आखिर क्या है नीतीश कुमार के मन में!, पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया और विधान परिषद सदस्य रणबीर नंदन जदयू से बाहर, जानें घटनाक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2023 16:34 IST

Bihar Politics News: रणबीर नंदन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ‘लल्लन’ को संबोधित करते हुए लिखा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया।

Open in App
ठळक मुद्देनंदन को इनाम देते हुए विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने के बाद जदयू में शामिल हो गए थे।भाजपा और जदयू ने पिछले साल एक दूसरे से नाता तोड़ लिया था।

Bihar Politics News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापस जाने की अटकलों के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य रणबीर नंदन को बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। नंदन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ‘लल्लन’ को संबोधित करते हुए लिखा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया।

जिसमें उन्होंने बताया कि वह “पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।” नंदन ने इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया, हालांकि जदयू की राज्य इकाई के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर नंदन पर “पार्टी के वैचारिक रुख के विपरीत प्रेस विज्ञप्ति और बयान जारी करने” का आरोप लगाया।

कुशवाहा के बयान में कहा गया है कि नंदन को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से "छह साल की अवधि के लिए निष्कासित" किया जा रहा है। पेशे से शिक्षक और बिहार में भाजपा के “बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ” के सह-संयोजक रहे नंदन साल 2013 में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने के बाद जदयू में शामिल हो गए थे।

कुमार ने भाजपा पर जदयू से नाता तोड़ने का आरोप लगाने वाले नंदन को इनाम देते हुए विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया था। कार्यकाल खत्म होने के बाद नंदन को दूसरा कार्यकाल नहीं दिया गया, लेकिन उन्हें पार्टी की राज्य इकाई का प्रवक्ता बना दिया गया। हाल ही में, उन्होंने जदयू की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रति टकरावपूर्ण रवैया दिखाकर जदयू नेताओं के लिए परेशानी पैदा की थी।

इसके अलावा उन्होंने निजी बातचीत में जदयू और भाजपा के बीच गठबंधन को याद किया था। भाजपा और जदयू ने पिछले साल एक दूसरे से नाता तोड़ लिया था। हाल में यहां जदयू की राज्य इकाई के प्रवक्ताओं की बैठक में शामिल न होकर उन्होंने अटकलों को हवा दी थी।

टॅग्स :पटनाBihar BJPनीतीश कुमारRajiv Ranjan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."