Bihar Politics News: सारे जग में कहीं नहीं देखा उनके जैसा दुर्लभ बुड़बक मूर्ख इंसान, राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज...

By एस पी सिन्हा | Published: November 13, 2023 04:03 PM2023-11-13T16:03:00+5:302023-11-13T16:03:46+5:30

Bihar Politics News: "लंदन देखा, पेरिस देखा और देखा जापान! माइकल देखा, एलविश देखा, सब कुछ देखा मेरी जान। लेकिन सारे जग में कहीं नहीं देखा उनके जैसा दुर्लभ बुड़बक मूर्ख इंसान।"

Bihar Politics News sare jaug mai kanhi nahi dekha jaisa durlabh budbak murkhe insaan Rabri Devi's adopted brother Sunil Singh took dig CM Nitish Kumar | Bihar Politics News: सारे जग में कहीं नहीं देखा उनके जैसा दुर्लभ बुड़बक मूर्ख इंसान, राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज...

file photo

Highlightsविवादित बयान पर बिहार में सियासी बवाल मचा है।सुनील सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसने का कोई मौका नही गंवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में सीएम नीतीश के दुर्लभ  बुड़बक मूर्ख इन्सान करार दिया है।

Bihar Politics News: बिहार में राजद विधान पार्षद और लालू परिवार के करीबी सुनील कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

इसी कड़ी में एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें सुनील कुमार सिंह ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए सोशल साइट पर अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि "वैसे तो यह फोटो तीन दिन पूर्व मनीला फिलीपींस का है, लेकिन मेरे हाथ में गर्व पूर्वक ग्रेट इंडिया है। 

उन्होंने आगे लिखा है कि परंतु मैं इसे बताना आवश्यक समझता हूं कि कृपया इसे आप राजनीति वाला इंडिया मत समझ लीजिएगा! "लंदन देखा, पेरिस देखा और देखा जापान! माइकल देखा, एलविश देखा, सब कुछ देखा मेरी जान। लेकिन सारे जग में कहीं नहीं देखा उनके जैसा दुर्लभ बुड़बक मूर्ख इंसान।"

"हम लोगों को समझ सको तो समझो दिलबर जानी जितना भी तुम समझोगे तो उतनी होगी हैरानी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी।"फिलवक्त आपके अवलोकनार्थ प्रस्तुत कर रहा हूं।" दरअसल, विधानमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रजन संबंधी दिए गए विवादित बयान पर बिहार में सियासी बवाल मचा है।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव कर रही हो, लेकिन उन्हीं के मुंह बोले भाई और विधान पार्षद सुनील सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसने का कोई मौका नही गंवा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में सीएम नीतीश के दुर्लभ  बुड़बक मूर्ख इन्सान करार दिया है।

बता दें कि इससे पहले सुनील सिंह ने तो यहां तक कह दिया था कि मुख्यमंत्री के कंट्रोल में नहीं है बिहार। सुनील सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर डिलीट कर दिया, जिसमें उन्होंने देश के सबसे कम भरोसेमंद नेता का नाम पूछा था। संयोग से जवाब में ज्यादातर लोगों ने बिहार के मुख्यमंत्री का नाम लिखा था। उल्लेखनीय है कि सुनील सिंह को राबड़ी देवी राखी बांधती हैं, वे उनके मुंहबोले भाई हैं।

Web Title: Bihar Politics News sare jaug mai kanhi nahi dekha jaisa durlabh budbak murkhe insaan Rabri Devi's adopted brother Sunil Singh took dig CM Nitish Kumar

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे