Bihar Politics News: पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के पुत्र डॉ. राजवर्धन आजाद बने विधायक, कुशवाहा के इस्तीफे के बाद सीट खाली थी, मुख्यमंत्री नीतीश को दिया धन्यवाद

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2023 14:36 IST2023-10-17T14:35:34+5:302023-10-17T14:36:21+5:30

Bihar Politics News: विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने परिषद के उप भवन सभागार में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन आजाद को शपथ दिलाई।

Bihar Politics News ex and late cm Bhagwat Jha azad son Dr. Rajvardhan Azad became member Legislative Council oath treated eyes of Chief Minister Nitish Kumar | Bihar Politics News: पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के पुत्र डॉ. राजवर्धन आजाद बने विधायक, कुशवाहा के इस्तीफे के बाद सीट खाली थी, मुख्यमंत्री नीतीश को दिया धन्यवाद

file photo

Highlightsपरिषद के उपसभापति रामचन्द्र पूर्वे, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।मेरे पिताजी स्व.भागवत झा आजाद भी इस सदन के सदस्य थे।मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।

Bihar Politics News: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन आजाद ने आज बिहार विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली। विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने परिषद के उप भवन सभागार में उन्हें शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामचन्द्र पूर्वे, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शपथ लेने के बाद राजवर्धन आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे पिताजी स्व.भागवत झा आजाद भी इस सदन के सदस्य थे।

ये मेरे लिए विधान परिषद का सदस्य बनना गौरव की बात है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को इसके लिए धन्यवाद देता हूं। मैं विधान पार्षद के रूप में अपने काम को पूरी ईमानदारी और बिना किसी भेदभाव के साथ करूंगा। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट के लिए डॉ. राजवर्धन आजाद का मनोनयन किया गया।

डॉ. राजवर्धन आजाद आंख के डॉक्टर हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आंख का इलाज करते हैं। इनको बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाए जाने की अधिसूचना राजभवन की तरफ से जारी की गई थी। बता दें कि बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से 12 सदस्यों का चयन होता है। जिसकी अनुशंसा राज्य सरकार करती है।

राज्य सरकार ने पिछली बार जिन 12 लोगों को विधान पार्षद के रूप में चुना था, उनमें एक उपेंद्र कुशवाहा भी थे। जिन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली थी उनके स्थान पर ही डॉ. राजवर्धन आजाद को विधान पार्षद का सदस्य बनाया गया है।

Web Title: Bihar Politics News ex and late cm Bhagwat Jha azad son Dr. Rajvardhan Azad became member Legislative Council oath treated eyes of Chief Minister Nitish Kumar

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे