Bihar Politics: मंत्रियों, विधायकों और विधान पार्षदों से मिले सीएम नीतीश, नए समीकरण और कार्यकारिणी पर चर्चा, नहीं दिखे ललन सिंह!

By एस पी सिन्हा | Published: December 27, 2023 05:06 PM2023-12-27T17:06:47+5:302023-12-27T17:07:39+5:30

Bihar Politics News:विधान पार्षदों ने कहा कि जदयू एवं मुख्यमंत्री के प्रयास से ही नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया है।

Bihar Politics News CM Nitish kumar meet ministers, MLAs and mlc, discussed new equations and executive Lalan Singh not seen | Bihar Politics: मंत्रियों, विधायकों और विधान पार्षदों से मिले सीएम नीतीश, नए समीकरण और कार्यकारिणी पर चर्चा, नहीं दिखे ललन सिंह!

file photo

Highlightsनिर्णय से नियोजित शिक्षकों में काफी खुशी हैं। हम सभी मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हैं।अपर मुख्य सचिव केके पाठक की शिकायत भी की है।

Bihar Politics News: जदयू में जारी सियासी गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने करीबी मंत्रियों, विधायकों और विधान पार्षदों से मुलाकात की। हालांकि विधान पार्षदों ने कहा कि बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देने गए थे।

विधान पार्षदों ने कहा कि जदयू एवं मुख्यमंत्री के प्रयास से ही नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया है। इस निर्णय से नियोजित शिक्षकों में काफी खुशी हैं। इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की शिकायत भी की है। पेंशन और छुट्टी के मुद्दे पर नीतीश कुमार से बातचीत हुई है।

मुलाकात के बाद जदयू विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। साथ ही मंत्री विजय चौधरी को अधिकृत किया गया है। पेंशन और अवकाश पर जल्द से जल्द निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि एक से दो दिनों में सब हो जाएगा।

इस बीच सूत्रों की मानें तो दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय पर्षद की बैठक से ठीक पहले नीतीश कुमार अपने विधायक और विधान पार्षद से मुलाकात कर उनकी भी राय विचार जानना चाहते हैं। लिहाजा उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के नेता को बुलावा भेजा है।

बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का कार्यकाल भी खत्म होने वाला है। ऐसे में अब जदयू कार्यकर्ताओं को बड़े फैसले आने की उम्मीद है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार खुद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।

लेकिन अगर अति पिछड़ा पर दांव लगाया गया तो पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर या सांसद चंदेश्वर को भी अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। ललन सिंह के ऊपर लालू के साथ मिलकर जेडीयू को तोड़ने के आरोप लग रहे थे।

Web Title: Bihar Politics News CM Nitish kumar meet ministers, MLAs and mlc, discussed new equations and executive Lalan Singh not seen

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे