लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सिद्धार्थ को सीएम नीतीश ने बना दिया गृह मंत्री!, मुख्यमंत्री की बात सुनकर मौजूद अधिकारी भी परेशान

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2023 18:22 IST

Bihar Politics News: जनता दरबार में आज किशनगंज का एक फरियादी भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंचा था। फरियादी की शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभागीय मंत्री को फोन लगाने को कह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार अपने कर्मियों को लगातार गृह मंत्री को फोन लगाने का आदेश देते रहे।मुख्यमंत्री नाराज हो गए और बार-बार विभागीय मंत्री को फोन लगाने का रट लगाते रहे। नीतीश कुमार ने कहा-मंत्री जी को फोन लगाओ।

पटनाः बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गृह मंत्री मान लिया। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में लगातार सिद्धार्थ को गृह मंत्री बताते रहे। मुख्यमंत्री की बात सुनकर वहां मौजूद अधिकारी भी परेशान रहे। लेकिन नीतीश कुमार अपने कर्मियों को लगातार गृह मंत्री को फोन लगाने का आदेश देते रहे।

हुआ यह कि जनता दरबार में आज किशनगंज का एक फरियादी भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंचा था। फरियादी की शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभागीय मंत्री को फोन लगाने को कह रहे थे। चुकी बिहार में गृह विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के पास ही है, ऐसे में कर्मी किसे फोन लगाते, उन्हें समझ में आ नहीं रहा था।

ऐसे में उन्होंने वित्त मंत्री विजय चौधरी को फोन लगा दिया। इसपर मुख्यमंत्री नाराज हो गए और बार-बार विभागीय मंत्री को फोन लगाने का रट लगाते रहे। हालांकि नीतीश कुमार ने अपने बगल में खड़े अधिकारी ने पूछा-गृह सचिव को फोन लगाएं सर। लेकिन नीतीश कुमार ने कहा-मंत्री जी को फोन लगाओ।

नीतीश कुमार की बात सुनकर फोन लगाने वाले अधिकारी परेशान हो गये। गृह मंत्री तो खुद किस नीतीश कुमार हैं। फिर दूसरे किस गृह मंत्री को फोन लगायें। अधिकारी ने फिर से नीतीश कुमार से पूछा-सर, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगायें? नीतीश का जवाब आया-नहीं, नहीं, अरे ऊ बगल में बैठे हुए हैं न गृह मंत्री।

इस बीच नीतीश कुमार उन अधिकारियों और मंत्रियों की लिस्ट देखने लगे जो जनता दरबार में मौजूद थे। इसी दौरान नीतीश कुमार की नजर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ पर पड़ी। उन्होंने अपने पास खड़े अधिकारी को कहा-उनको फोन लगाइये।

अधिकारी ने कहा-सर, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाएं न। नीतीश का जवाब आया-अपर मुख्य सचिव? सिद्धार्थ को न लगाइये। आखिरकार फोन लगाने वाले अधिकारी को पता चला कि एस. सिद्धार्थ को फोन लगाना है। इस तरह बड़ी मशक्कत के बाद जब नीतीश कुमार ने अपने गृह मंत्री को तलाश लिया तो उनको फोन पर दिशा निर्देश देना शुरू किया।

टॅग्स :नीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."