लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics Update: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, नीतीश के जाने से इंडिया गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा

By धीरज मिश्रा | Updated: January 28, 2024 14:47 IST

Bihar Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार की गतिविधियां थी। उससे लोगों को शंका थी कि ये बीच में गड़बड़ करेंगे और उन्होंने की। इससे कोई कमजोरी इंडिया गठबंधन में नहीं आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, शंका थी नीतीश गड़बड़ करेंगे और उन्होंने कीनीतीश के जाने से कोई कमजोरी इंडिया गठबंधन में नहीं आएगीउनकी जो थोड़ी बहुत विश्वसनीयता थी वह भी खत्म हो गई

Bihar Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार की गतिविधियां थी। उससे लोगों को शंका थी कि ये बीच में गड़बड़ करेंगे और उन्होंने की। इससे कोई कमजोरी इंडिया गठबंधन में नहीं आएगी। बस उनकी जो थोड़ी बहुत विश्वसनीयता थी वह भी खत्म हो गई।

सीएम नीतीश पर भूपेश का यह बयान उस वक्त आया, जब नीतीश ने बिहार में आरजेडी सरकार के साथ अपनी गठबंधन की सरकार से इस्तीफा दिया और बीजेपी के समर्थन से बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सीएम नीतीश एक बार फिर बिहार के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। रविवार शाम इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है। नीतीश के साथ दो डिप्टी सीएम सहित बीजेपी, ,जेडीयू और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी के नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

यहां बताते चले कि जैसे ही कांग्रेस को यह पता चला कि नीतीश इंडिया गठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ जाने वाले हैं तो उन्होंने बिहार की जिम्मेदारी और वहां के लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भेजा था। हालांकि, एक वक्त पर भूपेश भी कह रहे थे, सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन उनके पहुंचने पर भी बिहार में समीकरण उनके हिसाब से नहीं बैठ पाया।

आखिरकार, नीतीश ने एक बार फिर बीजेपी का दामन थामने का प्रयास किया। जिसमें वह सफल भी रहे। इधर नीतीश के जाने के बाद से जहां उन्हें सोशल मीडिया पर कोसा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव और उनके समर्थन में ट्वीट किए जा रहे हैं। तेजस्वी की भाई और बहन तो लगातार सीएम नीतीश पर हमला बोल रहे हैं।

वहीं नीतीश और बीजेपी के इस मिलन पर बीजेपी और जेडीयू के कार्यकर्ता इसे बिहार के हित में बता रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे बिहार में विकास की गंगा बहेगी।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीकांग्रेसजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."