लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश सरकार में बढ़ गया है राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का महत्व! दरबार में लोग लगाने लगे हैं हाजिरी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2023 15:08 IST

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से क्या अब लोग अपनी फरियाद लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दरबार में जाना ज्यादा मुनासिब समझने लगे हैं? ऐसे सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं को लेकर लालू दरबार में हाजिरी लगाई।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री भले ही नीतीश कुमार हैं, लेकिन महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से अब लोग अपनी फरियाद लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दरबार में जाना ज्यादा मुनासिब समझने लगे हैं। इसका कारण यह है कि लोगों को लगने लगा है कि अगर लालू यादव चाहेंगे तो कोई भी काम असंभव नही होगा। 

इसी कड़ी में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने लालू दरबार में हाजिरी लगाई। प्रतिनिधिमंडल ने राजद प्रमुख से मिलकर अपनी परेशानी बताई। संघ ने लालू यादव से इस समस्या का हल निकालने की अपील की। 

दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के ताबड़तोड़ फैसले से शिक्षक दवाब में हैं। गैरहाजिर रहने, लापरवाही और मनमानी की शिकायत पर सैकड़ों शिक्षकों और कर्मियों का वेतन बंद किया जा चुका है। केके पाठक से मिल रहे नित नए फरमान का अब विरोध भी होने लगा है। शिक्षक संघ ने अब केके पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

इसके अलावा नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने, डोमिसाइल नीति लागू करने, समान काम के बदले समान वेतन देने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, संविदा शिक्षकों को बिना किसी शर्त बिना किसी परीक्षा के राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला। 

अब सरकार के अडियल रवैये से परेशान शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल लालू यादव से मिलने पहुंच गया। संघ से जुड़े ब्रजनंदन शर्मा, मनोज शर्मा समेत कई नेताओं ने लालू यादव से मुलाकात की और केके पाठक के फरमान से शिक्षकों को हो रही रही परेशानी से अवगत कराया। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने लालू यादव को एक ज्ञापन भी सौंपा। 

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने लालू प्रसाद यादव के समक्ष 4 प्रमुख मांगे रखी है। शिक्षक संघ ने लालू प्रसाद यादव से यह अनुरोध किया कि वे अपने स्तर से प्रयास कर शिक्षकों के समस्याओं का समाधान निकालने की कृपा करे।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."