लाइव न्यूज़ :

बिहारः पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक, महागठबंधन के साथी जीतन राम मांझी को निमंत्रण नहीं, गर्मी में सियासी पारा गर्म!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2023 16:16 IST

बिहारः हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने खुद स्वीकार किया है कि अभी तक उन्हें इस बैठक में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में भाग लेने के लिए निमंत्रण नहीं मिला है।नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने सफाई दी है।जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जीतन राम मांझी सरकार में शामिल हैं, वे नेतृत्वकर्ता हैं।

पटनाः भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता के लिए बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी दलों के बीच बैठक होने जा रही है। लेकिन महागठबंधन के साथी दल में से एक हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा(हम) को इस बैठक में भाग लेने के लिए निमंत्रण नहीं मिला है।

हम संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने खुद स्वीकार किया है कि अभी तक उन्हें इस बैठक में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है। ऐसे में विपक्षी दलों की बैठक में जीतन राम मांझी को नहीं बुलाए जाने पर बिहार का सियासी पारा गर्मा गया है। वहीं, इस मामले में अब नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने सफाई दी है।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जीतन राम मांझी सरकार में शामिल हैं, वे नेतृत्वकर्ता हैं। इतने बड़े संग्राम के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करना सबकी जिम्मेदारी है। वे अपने विधायकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात किए हैं, लिहाजा इसमें कोई भी विवाद नहीं है।

इसके साथ ही नीरज कुमार ने जीतन राम मांझी द्वारा शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करने को वाजिब करार देते हुए कहा कि मांझी जी की चिंता उच्च शिक्षा में गिरावट और छात्रवृत्ति योजना को केन्द्र सरकार की तरफ से बंद करने को लेकर है। लिहाजा मांझी के इस बयान को सियासत से जोड़ना ठीक नहीं है।

दरअसल, गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद मांझी ने कहा था कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था खराब है। बता दें कि गुरुवार को विपक्षी एकता की बैठक में हम को निमंत्रण नहीं मिलने पर जीतन राम मांझी ने कहा कि विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक में उन्हें अभी तक निमंत्रण नहीं आया है।

जदयू और राजद की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 दलों का नाम गिनाया गया था, लेकिन मांझी की पार्टी का नाम नहीं होने से कई सवाल छोड़ गया। हालांकि मांझी ने कहा है कि हम नीतीश कुमार के साथ हैं। हमको एक भी सीट न मिलेगी तो भी हम नीतीश के साथ हैं। हम चाहते हैं कि विपक्षी एकता मजबूत हो। नीतीश कुमार बैठक में हैं तो समझिए हम भी हैं।

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."