लाइव न्यूज़ :

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गया जी में अपने पितरों के मोक्ष के लिए किया पिंडदान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2023 16:01 IST

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर शनिवार को गया पहुंचे, जहां उन्होंने विष्णुपद मंदिर में पितरों के मोक्ष के लिए पिंडदान किया। पितृपक्ष 29 सितंबर शुक्रवार से शुरु हो चुका है। यह 14 अक्टूबर को समाप्त होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर शनिवार को गया पहुंचेविष्णुपद मंदिर में पितरों के मोक्ष के लिए पिंडदान कियापूर्वजों की आत्मा की शांति को लेकर पिंडदान कर्मकांड किया

पटना: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर शनिवार को गया पहुंचे, जहां उन्होंने विष्णुपद मंदिर में पितरों के मोक्ष के लिए पिंडदान किया। राज्यपाल ने विष्णुपद मंदिर में स्थित सोलह वेदी के पास अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति को लेकर पिंडदान कर्मकांड किया।

इस मौके पर पुरोहित बच्चू लाल चौधरी ने कहा कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर दूसरी बार पिंडदान करने गया जी पहुंचे हैं। उन्होंने अपने माता-पिता, चाचा-चाची, सास-ससुर सहित अन्य पितरों की मोक्ष की कामना को लेकर पिंडदान किया। पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ पिंडदान कर्मकांड की प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। पितरों की आत्मा को शांति मिले व परिजनों का जीवन सुखमय हो, इसी कामना के साथ पिंडदान कराया गया है।

उन्होंने अपने पितरों के लिए पिंडदान किया और फल्गु तर्पण, विष्णु चरण और अक्षयवट का विधान कर पितरों के विष्णु लोक की कामना की। पिंडदान करने के बाद राज्यपाल विष्णुपद मंदिर के कार्यालय भी गए, जहां विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। राज्यपाल करीब एक घंटे तक विष्णुपद मंदिर में रुके, इसके बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए।

दरअसल, हिंदू धर्म में पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों के लिए पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है। बड़ी संख्या में देशभर से लोग पितृपक्ष के दौरान गया पहुंचते हैं और अपने पितरों के मोक्ष के लिए विष्णुपद मंदिर में पिंडदान और फल्गु नदी में तर्पण करते हैं। 

बता दें कि पितृपक्ष 29 सितंबर शुक्रवार से शुरु हो चुका है। यह 14 अक्टूबर को समाप्त होगा।  इन दिनों में पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है।

टॅग्स :पितृपक्षGayaबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."