लाइव न्यूज़ :

बिहार को असल आजादी 1977 के आंदोलन के बाद मिली!, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर नीरज कुमार का हमला, कहा- जिम्मेदारी एक फर्जी डिग्री वाले को दे दी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2023 15:17 IST

नीरज कुमार ने कहा कि देश की आजादी में शामिल हुए तमाम स्वतंत्रता सेनानियों का यह अपमान किया है। सम्राट चौधरी को शर्म और लज्जा आनी चाहिए कि वह ऐसे बयान देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक फर्जी डिग्री वाले को दे दी है, इनके पास ज्ञान का बिल्कुल अभाव है।केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के मौजूदगी में इस तरह की बातें कही जा रही है। भाजपा को स्वतंत्रता आंदोलन से ज्यादा लगाव नहीं रहा है।

पटनाः लोकसभा चुनाव से पहले जदयू और भाजपा के बीच सियासत तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के विवादित बयान जदयू के विधान पार्षद व मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक फर्जी डिग्री वाले को दे दी है, इनके पास ज्ञान का बिल्कुल अभाव है।

नीरज कुमार ने कहा है कि देश 1947 को आजाद हुआ, लेकिन सम्राट चौधरी का मानना है कि 1977 को आजादी मिली। नीरज कुमार ने कहा कि उन्होंने देश की आजादी में शामिल हुए तमाम स्वतंत्रता सेनानियों का यह अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को शर्म और लज्जा आनी चाहिए कि वह ऐसे बयान देते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के मौजूदगी में इस तरह की बातें कही जा रही है। साथ ही कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह उम्मीद रखता हूं कि वह इस पर जरूर कोई कार्रवाई करेंगे। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जेपी नड्डा और पीएम नरेंद्र मोदी अगर कार्रवाई नहीं करते हैं तो माना जाएगा कि यह भाजपा का यह बयान होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा को स्वतंत्रता आंदोलन से ज्यादा लगाव नहीं रहा है। नीरज कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी के पास ज्ञान का अभाव है, फर्जी डिग्री लेकर अपने आप को ज्ञानी बताते हैं। क्या वजह है कि 1947 को जब भारत को आजादी मिली तो भाजपा के लोग इसे मानने को तैयार नहीं है। आप यह नाटक क्यों कर रहे हैं देश के अंदर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का?

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पटना के विद्यापति भवन में कहा था कि मेरे मायने में तो बिहार को आजादी 1977 से मिली है। 1947 में अंग्रेजों से देश को आजादी तो जरूर मिली। हालांकि बिहार को असल आजादी 1977 के आंदोलन के बाद मिली।

टॅग्स :जेडीयूBJPबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."