लाइव न्यूज़ :

अपनी फिल्मों के आगे 'हिंदुस्तानी' क्यों लगाते हैं निरहुआ, करिश्मा कपूर से जुड़ा है मजेदार किस्सा

By अनिल शर्मा | Updated: June 3, 2021 17:41 IST

पढ़ाई के दौरान निरहुआ जब एनसीसी कैंप में थे और उन्हें पता चला कि करिश्मा कपूर की फिल्म रिलीज हो रही है तो उन्हें लगा कि उनका रिकॉर्ड ना टूट जाए इसलिए वह हलवदार से झूठ बोल कर फिल्म देखने निकल गए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे निरहुआ (Nirahua) बचपन से ही फिल्मों के दीवाने रहे हैंरातभर फिल्में देखा करते थेकरिश्मा कपूर के दीवाने थे

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के जुबली स्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) बचपन से ही फिल्मों के दीवाने रहे हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में किया है। निरहुआ की मानें तो बचपन में गांव में जब वीसीआर (VCR) पर फिल्में दिखाई जातीं तो वह रातभर फिल्में देखा करते थे। खासकरके करिश्मा कपूर के दीवाने थे। उनकी हर फिल्में रिलीज के पहले दिन ही देखा करते। करिश्मा कपूर की वजह से ही वह अपनी फिल्मों के आगे हिंदुस्तानी लगाते हैं। लेकिन करिश्मा कपूर की वजह से ही उनको एक बार सजा भी मिली थी।

जब झूठ बोल एनसीसी कैंप से चले गए थे फिल्म देखनेकिस्सा यूं है कि पढ़ाई के दौरान निरहुआ जब एनसीसी कैंप में थे और उन्हें पता चला कि करिश्मा कपूर की फिल्म रिलीज हो रही है तो उन्हें लगा कि उनका रिकॉर्ड ना टूट जाए इसलिए वह हलवदार से झूठ बोल कर फिल्म देखने निकल गए थे। निरहुआ इस किस्से के बारे में बताते हुए कहा था कि वहां जो हवलदार थे, उनसे कहा कि ‘सर मुझे जरूरी सामान लेने बाहर जाना है’ और हवलदार ने उन्हें एक घंटे की छुट्टी दी। छुट्टी मिलने के बाद निरहुआ करिश्मा की फिल्म देखने सीधे थिएटर पहुंच गए।

एक घंटे बोलकर गए निरहुआ जब कई घंटे बाद भी वापस नहीं आए तो वो लोग उन्हें ढूंढने लगे। हालांकि कुछ ही देर बाद वे आए तो उनसे पूछा गया कि इतनी देर कहां गायब थे? निरहुआ ने फिर सबको सच बता दिया कि वे फिल्म देखने गए थे। उन्होंने कहा कि वो अपना रिकॉर्ड नहीं टूटने देना चाहते थे और वो करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन हैं। उनकी फिल्म को नहीं छोड़ सकते थे। इसलिए, वो उनकी फिल्म देखने चले गए।

निरहुआ को मिली थी ये सजानिरहुआ ने आगे कहा कि इस झूठ के बाद उन्हें सजा मिली और सजा के तौर पर पुशअप मारने को कहा गया। दिनेश लाल यादव ने बताया कि करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी से प्रेरित होकर ही अपनी फिल्मों के आगे ‘हिंदुस्तानी’ लगाते हैं। निरहुआ की मानें तो उन्हें करिश्मा की फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ का हर डायलॉग याद है। इस फिल्म से वे इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने सोच लिया था कि वो कोई फिल्म बनाएंगे तो उसका नाम ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ रखेंगे।

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?