MMS लीक होने के बाद त्रिश कर मधु ने पवन सिंह से मांगी मदद, कहा- आप भोजपुरी इंडस्ट्री के महादेव हो

By अनिल शर्मा | Published: August 16, 2021 08:24 AM2021-08-16T08:24:21+5:302021-08-16T08:43:07+5:30

पवन सिंह के साथ काम कर चुकीं त्रिशा ने उनके साथ दो तस्वीरें शेयर की है और उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का महादेव बताया। त्रिशा ने लिखा- आप जैसा कोई नहीं है ना होगा। पवन सिंहजी आप भोजपुरी इंडस्ट्री के महादेव हो।

trisha kar madhu MMS leaked actress sought help from bhojpuri singer Pawan Singh are Mahadev of Bhojpuri industry | MMS लीक होने के बाद त्रिश कर मधु ने पवन सिंह से मांगी मदद, कहा- आप भोजपुरी इंडस्ट्री के महादेव हो

MMS लीक होने के बाद त्रिश कर मधु ने पवन सिंह से मांगी मदद, कहा- आप भोजपुरी इंडस्ट्री के महादेव हो

Highlightsआपत्तिजनक वीडियो लीक होने के बाद भोजपुरी अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने पवन सिंह से मदद मांगी हैत्रिशा ने पवन सिंह के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का महादेव बताया हैMMS लीक होने के बाद त्रिशा को फोन कर परेशान किया जा रहा है

पटनाः सोशल मीडिया पर एमएमएस (MMS) लीक होने के बाद भोजपुरी अभिनेत्री त्रिशा कर मधु (Trisha Kar Madhu)  को फोन कर परेशान किया जा रहा है। उनकी फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। अभिनेत्री ने इस बीच भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) से मदद मांगी है। त्रिशा कर ने पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का महादेव बताया है।

पवन सिंह के साथ काम कर चुकीं त्रिशा ने उनके साथ दो तस्वीरें शेयर की है और उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का महादेव बताया। त्रिशा ने लिखा- आप जैसा कोई नहीं है ना होगा। पवन सिंहजी आप भोजपुरी इंडस्ट्री के महादेव हो। इसके साथ ही त्रिशा ने पवन सिंह के साथ एक और तस्वीर शेयर की और उनसे मदद मांगने की बात कही है।

त्रिशा कर मधु ने लिखा- आपलोग कुछ भी गलत-सलत कमेंट ना करें। मैं पवन सिंह से मदद मांग रही हूं। इसलिए पवन सिंहजी की तस्वीर लगाई हूं। क्योंकि मुझे पता है भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर सच में कोई हेल्प करता है तो वो पवन सिंहजी हैं। बाकी बस सोशल मीडिया पर लंबी लंबी बात ही करते हैं।

वही इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में त्रिशा कर मधु ने अपने दर्द का बयां किया है। त्रिशा मधु ने इस बात को स्वीकार किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा।

गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखी गई थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

'बिहार में इतने घटिया लोग भी होते हैं नहीं जानती थी', MMS वायरल होने पर भड़कीं भोजपुरी अभिनेत्री त्रिशा कर मधु

त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। 

Web Title: trisha kar madhu MMS leaked actress sought help from bhojpuri singer Pawan Singh are Mahadev of Bhojpuri industry

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे