सावन स्पेशल: रानी चटर्जी ने रवि किशन संग पानी में लगाई आग, देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 17, 2019 12:01 PM2019-07-17T12:01:08+5:302019-07-17T12:01:08+5:30

गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी और भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन नजर आ रहे हैं।

rani chatterjee ravi kishan rain dance | सावन स्पेशल: रानी चटर्जी ने रवि किशन संग पानी में लगाई आग, देखें वीडियो

सावन स्पेशल: रानी चटर्जी ने रवि किशन संग पानी में लगाई आग, देखें वीडियो

Highlightsसावन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हो गई है।लोग सावन के गीतों का आंनद के ले रहे हैं। इसी बीच यूट्यूब पर भी एक गाना छाया हुआ है।

सावन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हो गई है। लोग सावन के गीतों का आंनद के ले रहे हैं। इसी बीच यूट्यूब पर भी एक गाना छाया हुआ है। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी और भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन नजर आ रहे हैं।

दोनों भरी बरसात में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का रेन डांस का ये वीडियो फैंस के बीच तेजी से धमाल मचा रहा है।इस वीडियो में पानी में ऑरेंज कलर की साड़ी में रानी नजर आ रही हैं। 

जिसने साथ रवि किशन व्हाइट कपड़ो में ठुमके लगा रहे हैं। रानी के ये बोल्ड और हॉट डांस में रवि आपा खोते नजर आ रहे हैं। रवि और रानी फिल्म ज्वाला मंडी एक प्रेम कहानी के गाने रिमझिम सावन बरसेला पर आग लगा रहे हैं।

 इन दोनों सितारों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन दोनों की जोड़ी फैंस के बीच खासा पसंद की जाती है। ये वीडियो यूट्यूब पर अब तक 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। रानी जल्द चोर पुलिस फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

 इस फिल्म में उनके साथ अक्षय सिंह और काजल राघवानी और अंजना सिंह भी नजर आएंगी। साथ ही रवि किशन की बात करें तो वह फिल्मों से दूर हो गए हैं। रवि अब राजनीति में अब नई पारी शुरू कर चुके हैं। हाल ही में वह संसद में शपथ लेते के बाद एक स्पीच देते भी नजर आए थे। रवि किशन गोरखपुर से सांसद हैं।
 

Web Title: rani chatterjee ravi kishan rain dance

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे