लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी गानों पर बोले राकेश मिश्रा- अश्लीलता के खिलाफ लेकिन अच्छे गानों को नहीं मिलता साथ

By अनिल शर्मा | Updated: June 18, 2021 10:32 IST

राकेश मिश्रा ने कहा कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में पिछले 15 सालों से काम कर रहा हूं। मुझसे कुछ छिपा नहीं है। एक्टर ने कहा, मैं भोजपुरी गानों में अश्लीलता के खिलाफ हूं लेकिन अच्छे गानों को भी लोगों का साथ मिलना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश मिश्रा ने कहा कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में पिछले 15 सालों से काम कर रहा हूंसिंगर ने कहा कि जब मैं कोई अच्छे गीता गाता हूं तो यूट्यूब पर कोई चर्चा नहीं करता

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से भोजपुरी गानों में अश्लीलता का मुद्दा छाया हुआ है। ये मुद्दा तब बना जब खेसारी लाल ने एक भोजपुरी गाना- 'चाची के बाची सपनवा में आती है' गाया जिसके जवाब में कइयों ने खेसारी के परिवार का नाम लेते हुए गाने रिलीज कर दिए। जिसपर खेसारी लाल ने सबक सिखाने की धमकी दे डाली। 

अब इस विवाद के बहाने सोशल मीडिया प भोजपुरी में अश्लील गानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। इस बीच भोजपुरी सिंगर और एक्टर राकेश मिश्रा ने फेसबुक लाइव के जरिए इसपर अपनी बात रखी है। 

राकेश मिश्रा ने कहा कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में पिछले 15 सालों से काम कर रहा हूं। मुझसे कुछ छिपा नहीं है। एक्टर ने कहा, मैं भोजपुरी गानों में अश्लीलता के खिलाफ हूं लेकिन अच्छे गानों को भी लोगों का साथ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में तरह तरह भावों वाले गीत गाए हैं। पुरबी, शृंगार, विरह से लेकर भैरवी और निर्गुण तक के गीत गाए हैं।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FRakeshMishraOfficials%2Fvideos%2F408160010283108%2F&show_text=false&width=267&t=0" width="267" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

भोजपुरी सिंगर ने कहा कि जब मैं कोई अच्छे गीता गाता हूं तो यूट्यूब पर कोई चर्चा नहीं करता। उन्होंने अपने एक हालिया गाने का उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने हाल ही में अपने ऑफिशियल चैनल पर एक निर्गुण गीत रिलीज किया लेकिन उसकी चर्चा किसी ने नहीं की। उन्होंने कहा कि आज उस गाने को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं लेकिन उसको सिर्फ 80 हजार लोगों ने ही देखा-सुना है।

टॅग्स :भोजपुरी सोंगभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल