VIDEO: पवन सिंह का दर्दभरा गाना हुआ वायरल, वीडियो को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 4, 2021 01:12 PM2021-06-04T13:12:18+5:302021-06-04T13:16:42+5:30

30 मई को पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Pawan Singh Official पर एक गाना रिलीज किया जिसके बोल हैं- ओढ़नी के कोर।

pawan Singh bhojpuri song Odhani Ke Kor Bhojpuri Sad Song 2021 Komal Singh | VIDEO: पवन सिंह का दर्दभरा गाना हुआ वायरल, वीडियो को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

VIDEO: पवन सिंह का दर्दभरा गाना हुआ वायरल, वीडियो को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

Highlightsइस गाने को अबतक 4,706,618  बार देखा जा चुका हैइस गाने में एक प्रेमी और प्रेमिका की दर्दभरी कहानी को दर्शाया गया है

भोजपुरी के पॉवर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह का कोई भी गाना यू-ट्यूब पर आते ही वायरल हो जाता है। यू-ट्यूबू पर पवन सिंह के कई गाने हैं जिनकी व्यूज करोड़ों से उपर की है। वहीं उनके नए रिलीज गानों की बात करें तो कुछ ही घंटों में उनके व्यूज मिलियन में पहुंच जाती है। इस बीच पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

30 मई को पवन सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Pawan Singh Official पर एक गाना रिलीज किया जिसके बोल हैं- ओढ़नी के कोर। हाई क्वालिटी में रिलीज इस वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे हैं। पवन सिंह का यह सैड सॉन्ग है। जिसमें उनके साथ कोमल सिंह (Komal Singh)  सिंह नजर आ रही हैं।

4 मिलियन के पार पहुंचा व्यूज

बता दें, इस गाने को अबतक 4,706,618  बार देखा जा चुका है। इस गाने में एक प्रेमी और प्रेमिका की दर्दभरी कहानी को दर्शाया गया है। इसमें पवन सिंह एक ऐसे प्रेमी के किरदार में हैं, जिसकी प्रेमिका की शादी होने वाली होती है। गाने में पवन सिंह अपने प्यार की शादी (Pyar Ki Sadi) होने पर काफी इमोशनल होते और अपने आंसू छुपाते नजर आ रहे हैं। 

Web Title: pawan Singh bhojpuri song Odhani Ke Kor Bhojpuri Sad Song 2021 Komal Singh

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे