लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर में हुआ सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट का भव्य आयोजन, झूम कर नाचे खेसारीलाल यादव, की जमकर मस्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 25, 2023 11:49 AM

म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड ने बताया कि सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट की परिकल्पना भोजपुरी भाषा, भोजपुरी फिल्में और भोजपुरी गानों के विकास से जुड़ी हुई है।

Open in App

भोजपुरी भाषा, फिल्म और गानों के विकास के लिए शुरू हुआ सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट  का कारवां आज जमशेदपुर (झारखंड) पहुंचा, जहां भोजपुरी अभिनेता और ट्रेंडिंग मशीन के नाम से मशहूर खेसारीलाल यादव ने दर्शकों को अपने  गानों पर झूमने को मजबूर कर दिया।

सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट  में खेसारीलाल यादव भी झूमकर नाचे और वहाँ मौजूद अपने फैंस को भी खूब नचाया। इससे पहले यहाँ उन्होंने अपना आज रिलीज हुआ गाना “मुरब्बा” का भी प्रमोशन किया और कहा कि दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उम्मीद है हमारे नए गाने को भी खूब सफल बनाएंगे। 

मौके पर खेसारीलाल यादव ने सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट  की भी सराहना की और झारखंड के शहर जमशेदपुर को लेकर कहा कि जमशेदपुर जितना खूबसूरत जगह है, उतने ही प्यारे लोग हैं यहाँ। अगर देखा जाए तो फिल्मों के शूटिंग के लिहाज से यह जगह परफेक्ट है और यहाँ के प्राकृतिक छटा इस जगह को फिल्म सिटी जैसा एहसास कराता है। यहाँ जल, जंगल, जमीन, नाले, सड़क, खूबसूरत आसमान, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं जैसी हर वो चीज है, जो फिल्म सिटी में होनी चाहिए। बस जरूरत है कि यहाँ सरकार से फिल्म मेकिंग के लिए थोड़ी मदद मिल जाए, फिर इस शहर से भी अच्छी फिल्में बनकर निकलेंगी और दुनिया में इस लोकेशन को देखा जाएगा। इसके साथ ही यह स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों के साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार का भी सृजन करेगा। यहाँ की आबोहवा हम फ़िल्मकारों को खूब लुभाती है। 

वहीं, मशहूर म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड ने बताया कि सारेगामा हम भोजपुरी खेसारी नाईट  की परिकल्पना भोजपुरी भाषा, भोजपुरी फिल्में और भोजपुरी गानों के विकास से जुड़ी हुई है। इस नाईट का जमशेदपुर में  आयोजन के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा, गानों और फिल्मों को आगे बढ़ना व पूरे देश में फिल्मो के प्रति जागरूकता लाने का है। बस थोड़ी मदद यहाँ सरकार से चाहिए। इसका आयोजन हर शहर में होगा।

उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पबों में, डिस्को  में, हिंदी और पंजाबी के साथ दूसरे गाने बजते हैं और लोग उस पर थिरकते नजर आते हैं। जबकि हमारी भोजपुरी आज दुनिया भर में सबसे अधिक सुनी जाती है। लेकिन फिर भी हम पीछे हैं, क्योंकि  हम अपनी भाषा को सही जगहों पर प्रमोट नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हमने इसकी शुरुआत की है।इस आयोजन में नम्रता मल्ला ने भी जमकर अपना जलवा बिखेरा।

टॅग्स :भोजपुरी गानाखेसारी लाल यादवभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं अमृता पांडे? जिनकी मौत छोड़ गई अपने पीछे कई सवाल, भोजपुरी इंडस्ट्री में था एक्ट्रेस का बड़ा नाम

बॉलीवुड चुस्कीअपने घर में मृत पाई गईं भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे, मौत से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप पर अपलोड किया था स्टेटस

भारतNawada LS Seat 2024: विवेक ठाकुर के सामने श्रवण कुशवाहा और भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह, भूमिहार मतदाता होंगे हावी, जानिए समीकरण

भारतLok Sabha Election 2024: पवन सिंह ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, बोले- "मैं वादा पूरा करने..."

भारतAsansol Lok Sabha Seat: 'आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा', पवन सिंह ने बताई यह वजह

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीBhojpuri film: टनाटन भोजपुरी यूट्यूब के छोटू बाबू का मुम्बई में दिल का दौरा पड़ने से निधन, खेसारी लाल यादव ने दुःख व्यक्त किया

भोजपुरीBhojpuri Song: 'अंजोर करे इंडिया में', आम्रपाली दुबे और निरहुआ के वीडियो ने मचाया गदर, बार-बार देखा जा रहा है...

भोजपुरीशिल्पी राज के गायन में 'छम्मा छम्मा' के भोजपुरी संस्करण ने शानदार शुरुआत की, शीर्ष पर पहुंचा

भोजपुरीGorakhpur Ravi Kishan: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद रवि किशन!

भोजपुरीPawan Singh: लाखन सिंह के किरदार में दिखेंगे पवन सिंह, गोरखपुर में शुरू हुई शूटिंग