लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर रवि किशन ने यूपी-बिहार के CM को लिखा पत्र, कहा- बनाया जाए कानून

By अनिल शर्मा | Updated: June 14, 2021 13:11 IST

भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी फिल्म और गानों के माध्यम से समाज में अश्लीलता फैलाई जा रही है। एक्टर ने इस अश्लीलता पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाए जाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर रवि किशन ने यूपी-बिहार के CM को लिखा पत्रकानून बनाकर अश्लीलता पर रोक लगाने की मांग रखी हैमांग से जुड़ा पत्र केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और संस्कृति मंत्रालय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी भेजा है।

बीजेपी सांसद और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन ने भोजपुरी भाषा की गरिमा को सम्मान दिलाने की बीड़ा उठाया है। बीजेपी सांसद ने इस बाबत एक पत्र भी लिखा है। रवि किशन ने उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों को भोजपुरी फिल्मों में फैल रही अश्लीलता की तरफ ध्यान दिलाते हुए पत्र लिखा है। 

भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी फिल्म और गानों के माध्यम से समाज में अश्लीलता फैलाई जा रही है। एक्टर ने इस अश्लीलता पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाए जाने की मांग की है।

रवि किशन ने कहा,  'भोजपुरी भाषा में अनेकों फिल्में बनी हैं, जो आज भी हमारे कानों में गूंजती हैं। परन्तु पिछले कुछ दशक में भोजपुरी फिल्म और विशेषकर उसके गानों में काफी गिरावट आई है। आज के भोजपुरी फिल्म और गाने अश्लीलता के पर्याय बन गए हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है।'

गोरखपुर से बीजेपी सांसद ने अपनी मांग से जुड़ा पत्र केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और संस्कृति मंत्रालय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी भेजा है।

सलमान खान की तेरे नाम से हिंदी फिल्मों में मिली पहचान

रवि किशन हिंदी फिल्मों सहित कई सीरियल्स में भी काम किए लेकिन पहचान उनको सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ से मिली। साल 2001 में बंद हो चुके भोजपुरी इंडस्ट्री को रवि किशन ने सईयां हमार फिल्म बनाकर जिंदा किया। यह फिल्म काफी हिट हुई और भोजपुरी ने उनको इतना नाम और पैसा दिया कि वो एक सुपरस्टार का खिताब पा लिए। उनको भोजपुरी का अमिताभ बच्चन कहा जाने लगा।

टॅग्स :रवि किशनभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतBMC Elections 2026: मुंबई बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए अपर्णा यादव और रवि किशन समेत यूपी के नेताओं से समर्थन मांगा

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल