लाइव न्यूज़ :

अश्लीलता परोसने वाली भोजपुरी फिल्मों-गीतों को लेकर सख्त हुए योगी, सरकार से नहीं मिलेगा कोई अनुदान; रवि किशन ने यूं किया रिएक्ट

By अनिल शर्मा | Updated: July 9, 2021 17:29 IST

बीजेपी सांसद रवि किशन ने अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि अब किसी भी अश्लीलता परोसने वाली भोजपुरी फिल्मों और गीतों को उत्तर प्रदेश सरकार से अनुदान नहीं मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअश्लील भोजपुरी फिल्मों को यूपी सरकार नहीं देगी अनुदानरवि किशन ने यूपी सरकार के फैसले पर जताई खुशीरवि किशन ने कहा ये चाबुक की तरह काम करेगा

भोजपुरी फिल्मों और गीतों में फैली अश्लीलता के खिलाफ बीजेपी सांसद व एक्टर रवि किशन ने मुहिम चला रखा है। हाल ही में रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से इस पर कानून बनाने और अश्लीलता पर लगाम लगाने का आग्रह किया था। इस बीच यूपी सरकार ने अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। 

बीजेपी सांसद रवि किशन ने अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि अब किसी भी अश्लीलता परोसने वाली भोजपुरी फिल्मों और गीतों को उत्तर प्रदेश सरकार से अनुदान नहीं मिलेगा। रवि किशन ने ट्वीट किया- पूज्य श्री योगी आदित्यना महाराज जी को में हृदय से धन्यवाद देता हूं ! अब जिस भी भोजपुरी फ़िल्म या गीत में अश्लीलता हो,समाज को दूषित करने वाली बात हो, जिनसे भोजपुरी भाषा हमारी मां की बोली आरोपित होती हैं, ऐसी फिल्मों और संगीत को यूपी सरकार द्वारा अब कोई भी अनुदान नहीं दिया जाएगा!

एक्टर रवि किशन ने यूपी सरकार के इस फैसले को लेकर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। ट्वीट के साथ ही रवि किशन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे कहते हैं- “मैं योगी आदित्यनाथ जी और उत्तर प्रदेश सरकार को इस निर्णय लेने के लिए धन्यवाद करना चाहूंगा कि जिस भी भोजपुरी फिल्म में अश्लीलता हो, अश्लील गाने हों या समाज को खराब करने की बात हो, उन्हें यूपी सरकार की ओर से कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी।”

रवि किशन ने कहा कि योगी जी से उनकी एक हफ्ते पहले ही मुलाकात हुई थी। उस वक्त भी भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता के मुद्दे का जिक्र किया था। उन्हें तब आश्वासन मिला था। आज रवि किशन ने इस बात की जानकारी दी है कि सरकार किसी भी वैसी भोजपुरी फिल्मों को सब्सिडी नहीं देगी जिनमें अश्लील कंटेंट नजर आएंगे। एक्टर ने कहा, सरकार का मौजूदा फैसला अश्लीलता पर चाबुक की तरह काम करेगा।

टॅग्स :रवि किशनयोगी आदित्यनाथभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल