लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के खिलाफ अदालत ने नोटिस जारी किया, पत्‍नी ज्योति सिंह ने भरण-पोषण को लेकर दायर किया है मुकदमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2022 16:03 IST

पत्नी ज्योति सिंह के अधिवक्ता ने बताया कि इस मुकदमे में परिवार न्यायालय की न्यायाधीश रागिनी सिंह ने पवन सिंह को पांच नवंबर को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिये नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी ज्योति सिंह ने भरण-पोषण के लिए पवन सिंह के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।ज्योति सिंह ने बलिया के परिवार न्यायालय में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के विरुद्ध यह मुकदमा दायर किया है।पवन सिंह ने गत छह मार्च 2018 को बलिया शहर के मिड्ढ़ी मोहल्ले के रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति से शादी की थी।

बलियाःबलिया जिले की एक अदालत में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के विरुद्ध उनकी उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने भरण-पोषण के लिए मुकदमा दायर किया है, जिस पर अदालत ने पवन सिंह को पांच नवंबर को तलब करते हुए अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।

ज्‍योति सिंह के अधिवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिवक्ता पीयूष सिंह ने बताया कि ज्योति सिंह ने बलिया के परिवार न्यायालय में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अंतर्गत भरण-पोषण के लिए 22 अप्रैल 2022 को एक मुकदमा दायर किया है। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में परिवार न्यायालय की न्यायाधीश रागिनी सिंह ने पवन सिंह को पांच नवंबर को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिये नोटिस जारी किया है।

उन्होंने बताया कि गत 22 अप्रैल को मुकदमा दाखिल होने के बाद अदालत ने गत दो जून को पवन सिंह को प्रस्तुत होने के लिये नोटिस जारी किया, लेकिन वह निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित नहीं हुए। अधिवक्ता ने बताया कि इसके बाद पवन सिंह को गत सात जुलाई तथा एक अगस्त को नोटिस जारी हुआ, इसके बाद भी वह अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने बताया कि अब चौथी बार अदालत ने पांच नवंबर की तारीख तय की है। इस मामले में पवन सिंह का पक्ष नहीं मिल सका।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म अभिनेता व गायक पवन सिंह ने गत छह मार्च 2018 को बलिया शहर के मिड्ढ़ी मोहल्ले के रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति से शादी की थी। शादी समारोह जिला मुख्यालय से तकरीबन 15 किमी दूर चितबड़ागांव के एक होटल में आयोजित हुआ था। 

टॅग्स :पवन सिंहबलियाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल