लाइव न्यूज़ :

एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने रवि किशन की फिल्म को मिले 82 लाख के अनुदान पर उठाए गंभीर सवाल, यूपी CM से की जांच की मांग

By अनिल शर्मा | Updated: July 1, 2021 14:37 IST

नूतन ठाकुर ने पत्र में लिखा, इसी तरह नियमों के विपरीत निर्माताओं ने तीन वर्षों का आयकर रिटर्न भी फिल्म बंधू को उपलब्ध नहीं कराया था। जिलाधिकारी भदोही द्वारा फिल्म की शूटिंग के संबंध में कथित रूप से निर्गत प्रमाणपत्र भी संदिग्ध है...

Open in App
ठळक मुद्देनूतन ठाकुर ने योगी को पत्र लिख इसकी जांच की मांग की है फिल्‍म बंधू पर भोजपुरी फिल्‍म ‘पंडितजी बताई न ब्‍याह कब होई-2’ को गलत ढंग से अनुदान देने का आरोप लगाया हैंनूतन ठाकुर ने संबंधित मामले में जांच और एफआईआर की मांग की है

भोजपुरी गीत और सिनेमा में अश्लीलता के खिलाफ मुहिम छेड़े भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन पर एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने गंभीर सवाल उठाए हैं। नूतन ठाकुर ने उत्‍तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट फिल्‍म बंधू पर भोजपुरी फिल्‍म ‘पंडितजी बताई न ब्‍याह कब होई-2’ को गलत ढंग से अनुदान देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख नूतन ठाकुर ने इन आरोपों की जांच की मांग की है।

डॉ. नूतन ठाकुर ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि, इस फिल्म को 82.52 लाख रुपए का अनुदान दिया गया। लेकिन फिल्म के निर्माता रवि किशन और समीर त्रिपाठी द्वारा तमाम आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये गए। साथ ही कई फर्जी अभिलेख भी लगाए गए दिखते हैं।

नूतन ठाकुर के ये हैं आरोप

एक्टिविस्‍ट ने कहा कि, निर्माताओं ने नियमानुसार फिल्म के व्यय के बीजक नहीं लगाये थे। इसी प्रकार इस फिल्म के 5 प्रमुख अभिनेताओं के उत्तर प्रदेश के निवासी होने के नाम पर 14.33 लाख रुपए का अतिरिक्त अनुदान मिला, लेकिन निर्माता ने इनके निवास प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराये थे।

नूतन ठाकुर के मुताबिक इसी तरह रवि किशन और समीर त्रिपाठी ने दो अलग-अलग चार्टर्ड अकाउंटेंट से फिल्म के कुल लागत का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया, जिसमें संजीव श्रीराम वर्मा ने लागत 3,81,81,000 रुपए और एन आर गोलचा ने लागत 2,18,01,662 रुपए का प्रमाणपत्र दिया, जो सीधे फर्जीवाड़ा दिखता है।

यूपी सरकार से की जांच की मांग

नूतन ठाकुर ने योगी को पत्र लिख इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने पत्र में ये भी लिखा कि इसी तरह नियमों के विपरीत निर्माताओं ने तीन वर्षों का आयकर रिटर्न भी फिल्म बंधू को उपलब्ध नहीं कराया था। जिलाधिकारी भदोही द्वारा फिल्म की शूटिंग के संबंध में कथित रूप से निर्गत प्रमाणपत्र भी संदिग्ध है, जिसकी जांच आवश्यक है। उन्‍होंने इन तथ्यों की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए आरोप साबित होने पर फिल्म अनुदान वापस लेने और एफआइआर दर्ज कराए जाने की मांग की है।

टॅग्स :रवि किशनभोजपुरीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल