लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन: पीवी सिंधु थाइलैंड ओपन के फाइनल में हारीं, इस जापानी खिलाड़ी ने जीता खिताब

By विनीत कुमार | Updated: July 15, 2018 17:33 IST

दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग को हराकर थाइलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची थीं।

Open in App

बैंकॉक, 15 जुलाई: भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को थाइलैंड ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। सिंधु को जापान की नोजोमी ओकुहारा ने सीधे गेमों में 21-15, 21-18 से हराया। यह मुकाबला 50 मिनट तक चला। यह ओकुहारा का पहला थाईलैंड ओपन खिताब है।

रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वालीं दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग को हराकर 3,50,000 डॉलर इनामी राशि वाले थाइलैंड ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं थीं।

टूर्नामेंट में दूसरी वरीय सिंधु का इस हार के साथ ही चौथी वरीय ओकुहारा के खिलाफ हार-जीत का समीकरण 6-5 का हो गया है। सिंधु ने रियो ओलंपिके सेमीफाइनल में ओकुहारा को हराया था। इसके बाद इसी साल ऑल इंग्लैंड ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में भी ओकुहारा के खिलाफ सिंधु ने जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- विंबलडन: माइक ब्रायन ने जीता रिकॉर्ड 17वां ग्रैंडस्लैम, जुड़वा भाई बॉब के बिना पहला खिताब

पहले गेम में सिंधु शुरुआत में पिछड़ने के बाद आखिर तक ओकुहारा को रोकने में कामयाब नहीं हो सकीं। पहले गेम में 1-1 से बराबरी के बाद ओकुहारा ने बढ़त बनाना शुरू किया और पहले 6-3 और फिर 9-5 तक बढ़त बना ली। पहले गेम के ब्रेक तक ओकुहारा 11-8 से आगे थीं। ब्रेक के बाद उम्मीद थी कि सिंघु वापसी करेंगी लेकिन ओकुहारा का शानदार खेल जारी रहा।

ओकुहार ने 13-10 और फिर 17-13 तक की बढ़त बनाई। सिंधु पूरे गेम में लय तलाशती नजर आईं और आखिकार उन्हें 15-21 से इसे गंवाना पड़ा।

दूसरे गेम में सिंधु जरूर बेहतर खेलती नजर आईं और एक समय दोनों खिलाड़ी 7-7 और फिर 9-9 तक बराबरी पर रहे। इसके बाद दूसरे गेम में सिंधु ने और जोर लगाया और इंटरवल तक 11-9 की बढ़त बना ली। हालांकि, इंटरवल के बाद ओकुहारा एक बार फिर हावी हो गईं। उन्होंने 17-14 की बढ़त बनाई। इसके बाद सिंधु ने स्कोर को 17-18 तक लाकर बराबरी की कोशिश की लेकिन ओकुहारा ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए गेम को 21-18 से अपने नाम करते हुए खिताब भी जीत लिया।

इस साल सिंधु तीसरी बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। इससे पहले 23 वर्षीय सिंधु को इंडिया ओपन के फाइनल में चीन की बिवेन झांग से और फिर कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में हमवतन साइना नेहवाल से हार मिली थी।

टॅग्स :पीवी सिंधुसाइना नेहवालकॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला