लाइव न्यूज़ :

साइना-सिंधु के बीच फिर मनमुटाव? गोपीचंद दोनों को अलग-अलग दे रहे हैं ट्रेनिंग

By विनीत कुमार | Updated: June 5, 2018 15:06 IST

ऐसी भी खबरें हैं कि दोनों का तालमेल एक-दूसरे से सामान्य नहीं है। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद दोनों खिलाड़ी अलग-अलग स्थानों पर अभ्यास कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जून: देश की दो दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के बीच क्या सब कुछ ठीक है, ये सवाल एक बार फिर सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद इन दिनों साइना और सिंधु को अलग-अलग जगहों पर ट्रेनिंग दे रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद से ही दोनों खिलाड़ी अलग-अलग स्थानों पर अभ्यास कर रहे हैं।

ऐसी भी खबरें हैं कि दोनों का तालमेल एक-दूसरे से सामान्य नहीं है। गोपीचंद से इस बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह कोचिंग टीम का फैसला है। गोपीचंद के अनुसार, 'खिलाड़ियों के हित में हमारी कोचिंग टीम ने ये फैसला लिया है। मैंने पहले भी उन्हें अलग-अलग समय पर ट्रेनिंग दी है। हम देखते हैं कि खिलाड़ी के लिए क्या ज्यादा अच्छा है।' (और पढ़ें- सुनील छेत्री के फैन हुए बॉलीवुड स्टार्स, केन्या पर 3-0 से जीत के बाद ऐसे की तारीफ)

अब नई स्थिति के अनुसार गोपीचंद को अब दोनों खिलाड़ियों के बीच अलग-अलग समय देना पड़ रहा है। गोपीचंद ने इस बारे में कहा, 'मुझे कोई समस्य नहीं है। सबकुछ अच्छा जा रहा है और दोनों खिलाड़ी भी अच्छा कर रहे हैं।' 

रिपोर्ट्स के अनुसार गोपीचंद के दो ट्रेनिंग सेंटर हैं और वे आधे किलोमीटर की दूरी पर है। नए अकादमी के शुरू होने के बाद से सभी सिंगल्स खिलाड़ी नए सेंटर पर अभ्यास कर रहे थे। पिछले सितंबर में साइना के गोपी के अकादमी में वापस आने के बाद से दोनों एक ही जगह पर अभ्यास कर रही थीं। अब हालांकि ऐसा नहीं है।

गौरतलब है कि सितंबर-2014 में साइना ने गोपीचंज की अकादमी छोड़ दी थी। कोच विमल कुमार के साथ तीन साल अभ्यास करने के बाद साइना पिछले साल फिर गोपी के पास लौटीं। (और पढ़ें- इंग्लैंड दौरे से पहले इस क्रिकेटर ने की शादी, 135 मीटर ऊंचे हवाई झूले पर गर्लफ्रेंड को किया था प्रपोज)

टॅग्स :साइना नेहवालपीवी सिंधुपुल्लेला गोपीचंदकॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला