सुनील छेत्री के फैन हुए बॉलीवुड स्टार्स, केन्या पर 3-0 से जीत के बाद ऐसे की तारीफ

इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भारतीय फुटबॉल टीम ने मजबूत केन्या की टीम को 3-0 से हरा दिया। बॉलीवुड हस्तियों ने भी जीत के बाद खुशी जाहिर की।

By सुमित राय | Published: June 5, 2018 03:00 PM2018-06-05T15:00:57+5:302018-06-05T15:00:57+5:30

Intercontinental Cup: Bollywood Celebrities hails Sunil Chhetri after win over Kenya | सुनील छेत्री के फैन हुए बॉलीवुड स्टार्स, केन्या पर 3-0 से जीत के बाद ऐसे की तारीफ

Intercontinental Cup: Bollywood Celebrities hails Sunil Chhetri after win over Kenya

googleNewsNext

इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भारतीय फुटबॉल टीम ने मजबूत केन्या की टीम को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है। यह भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का 100वां इंटरनेशनल मैच था, जिसमें उन्होंने दो गोल दागे। इसके अलावा जेजे लालपेखलुआ ने अपनी टीम के लिए एक गोल किया।

2018 इंटरकोंटिनेंटल कप में केन्या पर भारत की जीत का जश्न पूरे देश ने मनाया। इसके अलावा अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर और वरुण धवन जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी जीत के बाद खुशी जाहिर की। मैच में दो गोल करने वाले कप्तान को लोगों ने 'लेजेंड' और 'लीडर' करार दिया।

बॉलीवुड स्टार्स ने किए ये ट्वीट

आयुष्मान खुराना : केन्या के खिलाफ 3-0 से अद्भुत जीत के लिए भारतीय फुटबॉल टीम को बधाई। सुनील पर गर्व है। आप सभी को प्यार, प्रशंसा, सम्मान और हां, स्टेडियम भरे हैं।


वरुण धवन : टीम इंडिया के लिए बड़ी जीत और कप्तान सुनील छेत्री का वो खूबसूरत गोल। टीम ने बहुत अच्छा किया, गर्व है।


अर्जुन कपूर : लड़कों के लिए रास्ता! यह भारत के लिए एक शानदार मैच था! सुनील छेत्री, आपके 100वें मैच में दो बार स्कोरिंग सरल काम में से एक है .. क्या प्रदर्शन रहा!


अरमान मलिक : केन्या के खिलाफ बड़ी जीत के लिए कप्तान सुनील और भारतीय फुटबॉल टीम को बधाई। आपका 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच हमेशा भारतीय खेल इतिहास की शान बढ़ाएगा।

चित्रांगदा सिंह : हमें यकीन है कि आपके जैसे हीरो की जरूरत है! सुनील छेत्री, भारतीय फुटबॉल।


अदनान सामी : आपने फोन किया, मुंबई ने जवाब दिया .. बुलाओ! बधाई हो! क्या भावनात्मक क्षण और शानदार जीत! सुनील छेत्री।

अभिषेक बच्चन : और आप जानते हैं कि उन्हें स्कोर करना था! सुनील छेत्री के कप्तान, नेता, किंवदंती टीम इंडिया 3-0 केन्या द्वारा महान जीत। वह स्कोर करेगा। नीले रंग पर .. अगले लड़के पर।

आधार जैन : भारत के लिए क्या शानदार जीत! सुनील छेत्री आप एक रॉकस्टार हैं! इसके बहुत हकदार हैं।


प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर भारत

भारत की टीम इस जीत से दो मैचों में दो जीत से छह अंक के साथ शीर्ष पर है। केन्या के दो मैचों में एक हार और एक जीत से तीन अंक है और वह दूसरे स्थान पर चल रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल 10 जून को खेला जाएगा।

सुनील छेत्री ने दर्शकों से की थी ये अपील

छेत्री ने मैच से पहले लोगों से भारत के फुटबॉल मैच के लिए स्टेडियम में पहुंचने की भावुक अपील की थी, जिसके बाद इंटरकॉन्टिनेंटल में भारत और केन्या के बीच सोमवार को मुंबई में होने वाले मैच के सारे टिकट बिक गए। मैच के दौरान मुंबई फुटबॉल एरेना का स्टेडियम दर्शकों से खचाखचा भरा रहा। मैच की शुरुआत तेज बारिश के बीच हुई और दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ।

सुनील छेत्री ने लोगो से की थी ये अपील

भारत के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक सुनील छेत्री ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा था, 'आप सब, जिन्हें भारतीय फुटबॉल से कोई उम्मीद नहीं है या जो अपनी सारी उम्मीद खो चुके हैं, हम आपसे निवेदन करते हैं कि हमें खेलते देखने के लिए स्टेडियम आइए।'

भारतीय कप्तान ने साथ ही कहा था, 'इंटरनेट पर हमारी आलोचना करना या गाली देने में कोई मजा नहीं है। स्टेडियम आइए, इसे हमारे मुंह पर कीजिए, हमारे ऊपर चिल्लाइए, हमें गाली दीजिए, क्या पता एक दिन हम आपको बदल दें, आप हमारे लिए चीयर करने लगें। आप लोगों को पता नहीं है कि आप हमारे लिए कितने जरूरी हैं, आपका समर्थन कितना जरूरी है।'

Open in app