लाइव न्यूज़ :

पीवी सिंधु और साइना नेहवाल फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत ने भी दर्ज की जीत

By भाषा | Updated: October 26, 2018 14:25 IST

मौजूदा चैंपियन किदाम्बी श्रीकांत और साइना नेहवाल ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Open in App

पेरिस, 26 अक्टूबर। मौजूदा चैंपियन किदाम्बी श्रीकांत और साइना नेहवाल ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। श्रीकांत ने पुरुष एकल के दूसरे दौर में कोरिया के विश्व में 25वें नंबर के खिलाफ ली डोंग कियुन को 12-21, 21-16, 21-18 से हराया। यह मैच एक घंटा 13 मिनट तक चला।

पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली साइना ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए महिला एकल में जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा को 10-21, 21-14, 21-17 से पराजित किया। 

श्रीकांत और साइना को हालांकि आगे कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। श्रीकांत का सामना जापान के पूर्व विश्व चैंपियन केंटो मोमोटा से जबकि साइना का चीनी ताइपै की विश्व में नंबर एक ताइ जु यिंग से होगा।

सिंधू क्वार्टर फाइनल में, प्रणीत बाहर

पीवी सिंधु जापान की सायाका सातो को सीधे गेम में हराकर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई, जबकि बी साइ प्रणीत हारकर बाहर हो गए। दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने सायाका को 21-17, 21-16 से हराया। अब उनका सामना सातवीं वरीयता प्राप्त हि बिंगजियाओ से होगा।

दूसरी ओर प्रणीत को एशियाई खेल चैम्पियन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने 21-16, 21-14 से हराया। पुरुष युगल में सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ियों ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली।

सात्विक और चिराग ने चीन के हि जितिंग और तान कियांग को 21-13, 21-19 से हराया, जबकि मनु और सुमित ने चीन के लियू चेंग और झांग नान की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21-14, 21-16 से शिकस्त दी। मेघना जे और पूर्विषा एस राम को चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की ग्रेसिया पोली और अप्रियानी राहायु ने 21-15, 21-13 से हराया।

टॅग्स :फ्रेंच ओपनपी वी सिंधुसाइना नेहवालकिदांबी श्रीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

विश्वFrench Open 2025: विजेता बनने के लिए बस ‘एक पल’ ही निर्णायक है..., हार न मानने का जो जज्बा दिखाया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला