स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज होंगी बीजेपी में शामिल

By अभिषेक पाण्डेय | Published: January 29, 2020 12:17 PM2020-01-29T12:17:07+5:302020-01-29T12:34:56+5:30

Saina Nehwal: लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज बीजेपी जॉइन करेंगी

Badminton Player Saina Nehwal to join BJP Today | स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज होंगी बीजेपी में शामिल

साइना नेहवाल आज करेंगी बीजेपी जॉइन

Highlightsसाइना नेहवाल मे 2012 लंदन ओलंपिक में जीता था ब्रॉन्ज मेडलसाइना नेहवाल 2015 में बनी थी दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने जा रही हैं। साइना बुधवार को बीजेपी से जुड़ सकती हैं। एएनआई के मुताबिक, 2012 लंदन ओलंपिक गेम्स की ब्रॉन्ज मेडल विजेता साइना बुधवार को बीजेपी जॉइन करेंगी। 

17 मार्च 1990 को हरियाणा के हिसार में जन्मी नेहवाल अब हैदराबाद में रहती हैं। वह 8 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से ठीक पहले बीजेपी से जुड़ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहवाल बुधवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम सकती हैं।

साइना नेहवाल 2015 में दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय बनी थीं। उन्होंने दिसंबर 2018 में बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से शादी की थी।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रही साइना ने अब तक अपने करियर में 24 इंटनेशनल खिताब जीते हैं, जिनमें 11 सुपरसीरीज खिताब भी शामिल हैं। वह 2009 में दुनिया की दूसरे नंबर की और 2015 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी थीं। 

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना को 2016 में देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण दिया गया था, जबकि इसके पहले वह राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

पिछले साल क्रिकेटर गौतम गंभीर से लेकर रेसलर बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त और हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह समेत कई स्टार खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

Read in English

Web Title: Badminton Player Saina Nehwal to join BJP Today

बैडमिंटन से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे