लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स 2018: बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स में भारत की चुनौती खत्म, श्रीकांत के बाद प्रणॉय भी बाहर

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2018 18:33 IST

प्रणॉय से पहले राउड ऑफ 32 में श्रीकांत को भी हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही एकल स्पर्धा में भारत की चुनौती खत्म हो गई है।

Open in App

जकार्ता, 24 अगस्त: इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है। मेंस सिगल्स में भारत की ओर से चुनौती पेश कर रहे किदांबी श्रीकांत के बाद एचएस प्रणॉय भी राउंड ऑफ 32 में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। प्रणॉय को थाईलैंड के वांगचारोन कैंटाफोन को 61 मिनट चले मुकाबले में 21-12, 15-21, 21-15 से हराया।

प्रणॉय का यह पहला एशियन गेम्स था। वह इस साल हुए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में राउंड ऑफ 32 से बाहर हुए थे जबकि गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के एकल मुकाबले में वे सेमीफाइनल से बाहर हुए थे। 

प्रणॉय से पहले राउड ऑफ 32 में श्रीकांत को भी हार का सामना करना पड़ा था। राउंड ऑफ-32 के मुकाबले में हांगकांग के वोंग विंग युंग ने सीधे गेमों में हराया। श्रीकांत को हांगकांग के खिलाड़ी ने 40 मिनट में 23-21, 21-19 से मात दी। 

महिला एकल में हालांकि पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने मेडल की उम्मीद जिंदा रखी है। दोनों गुरुवार को अपने-अपने मैच जीतकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गये। वहीं, विमेंस डबल्स में भारत की एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की करते हुए इतिहास रच दिया है। 1986 के बाद ये पहली बार है जब कोई भारतीय महिला जोड़ी क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इससे पहले 1986 में हरफीस नरिमन और मलिका बरुआ एशियन गेम्स में यहां तक पहुंचने में सफल रहे थे। 

टॅग्स :एशियन गेम्सकिदांबी श्रीकांतपी वी सिंधुसाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला