ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में Renault Kwid हुई फेल, मिला ज़ीरो स्टार

By सुवासित दत्त | Published: July 11, 2018 03:35 PM2018-07-11T15:35:16+5:302018-07-11T15:35:16+5:30

Renault Kwid को भारत में साल 2015 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद कार में कई सारे अपटेड किए गए।

Renault Kwid earns zero stars in ASEAN NCAP crash test | ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में Renault Kwid हुई फेल, मिला ज़ीरो स्टार

ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में Renault Kwid हुई फेल, मिला ज़ीरो स्टार

भारत में सेफ कारों को लेकर लंबे समय से बहस चली आ रही है। भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कई कारें क्रैश टेस्ट में फेल हो जाती हैं। Renault Kwid भी एक बार फिर इसी बात को लेकर चर्चा में है। ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में Renault Kwid फेल हो गई है। हाल ही में किए गए इस सेफ्टी रेटिंग टेस्ट में Renault Kwid को ज़ीरो स्टार मिले हैं।

Renault भारत में कर रही है नई MPV की टेस्टिंग, सामने आई स्पाई तस्वीरें

Adult Occupant Protection (AOP) में Renault Kwid को 36 में से सिर्फ 10.12 प्वाइंट मिले। वहीं, Child Occupant Protection (COP) में इस कार को 49 में से सिर्फ 14.56 प्वाइंट्स मिले। ये कार 18-प्वॉइंट सेफ्टी असिस्ट टेक्नोलॉजी कैटगरी में भी फेल हो गई। 

पहले भी NCAP कई बार Renault Kwid के क्रैश टेस्ट कर चुकी है। भारत में बनी Renault Kwid को मई 2016 में भी NCAP द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में ज़ीरो स्टार मिले थे। लेकिन, बाद में भारत में बनी Renault Kwid में थोड़ा सुधार किया गया और सितंबर 2016 में किए गए टेस्ट में कार को 1 स्टार मिला। दूसरी तरफ ब्राजील में तैयार की गई Renault Kwid को नवंबर 2017 में टेस्ट किया गया जिसे तीन स्टार मिले। 

Renault Kwid का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें इसकी खासियत

Renault Kwid को भारत में साल 2015 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद कार में कई सारे अपटेड किए गए। कार के टॉप-एंड RXTs वेरिएंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, फ्रंट सीट बेल्ट (प्री-टेंशनर्स के साथ), लोड लिमिटर्स को ऑप्शनल फीचर में शामिल किया गया है। साल 2019 में Renault Kwid के फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Web Title: Renault Kwid earns zero stars in ASEAN NCAP crash test

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे