Mahindra TUV300 Plus: जानें अलग अलग वेरिएंट्स की कीमत और उसकी खासियत

By सुवासित दत्त | Published: June 27, 2018 11:34 AM2018-06-27T11:34:04+5:302018-06-27T11:34:04+5:30

Mahindra TUV300 Plus 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसे बोल्ड ब्लैक, मैजिस्टिक सिल्वर, डायनेमो रेड, ग्लेशियर व्हाइट और मोल्टन ऑरेंज नाम दिया गया है।

Mahindra TUV300 Plus prices and variants explained | Mahindra TUV300 Plus: जानें अलग अलग वेरिएंट्स की कीमत और उसकी खासियत

Mahindra TUV300 Plus: जानें अलग अलग वेरिएंट्स की कीमत और उसकी खासियत


देश की मशहूर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में Mahindra TUV300 के 9-सीटर वर्जन को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस 9-सीटर एसयूवी को Mahindra TUV300 Plus नाम दिया है। Mahindra TUV300 Plus तीन वेरिएंट - P4, P6 और P8 में उपलब्ध होगी। Mahindra TUV300 Plus में 2.2-लीटर, mHawk D120 टर्बो-डीज़ल इंजन लगा है जो 120hp का पावर और 280Nm का टॉर्क देता है। इस एसयूवी को माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से भी लैस किया गया है। ये देश की सबसे सस्ती 9-सीटर एसयूवी है। आइए जानते हैं कि Mahindra TUV300 Plus के अलग अलग वेरिएंट की कीमत और खासियतों के बारे में।

Mahindra TUV 300 Plus  हुई लॉन्च, कीमत 9.4 लाख रुपये से शुरू

Mahindra TUV300 Plus P4 वेरिएंट -
कीमत - 9.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

ये Mahindra TUV300 Plus का बेस वेरिएंट है जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये रखी गई है। बेस वेरिएंट होने के बावजूद इस एसयूवी में कई फीचर्स दिए गए हैं। Mahindra TUV300 Plus के P4 वेरिएंट में ऑटोमेटिक डोर लॉक, पावर विंडो, बॉडी कलर्ड फ्रंट ग्रिल और बंपर, टिल्ट एडजस्टेबल पावर स्टीयरिंग, फोन चार्जिंग प्वाइंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस वेरिएंट में एयरबैग और एबीएस जैसे ज़रूर सेफ्टी फीचर्स नहीं दिए गए हैं।

टेस्टिंग के दौरान पहली बार नज़र आया Mahindra S201 SUV का इंटीरियर, जल्द होगी लॉन्च

Mahindra TUV300 Plus P6 वेरिएंट
कीमत - 9.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

Mahindra TUV300 Plus के P6 वेरिएंट की कीमत बेस वेरिएंट के मुकाबले 50,000 रुपये ज्यादा है। Mahindra TUV300 Plus P6 वेरिएंट में डुअल-एयरबैग, एबीएस और ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस वेरिएंट में बॉडी कलर्ड डोर हैंडल और ORVM भी लगाया गया है। इस वेरिएंट का इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम है और इसमें फैब्रिक अपहोल्सट्री और व्हील कवर लगाया गया है। हालांकि, इस वेरिएंट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं लगाया गया है जो एक बड़ी कमी है।

मुंबई पुलिस की फ्लीट में शामिल हुई Mahindra TUV300, जानें क्या है खास

Mahindra TUV300 Plus P8 वेरिएंट
कीमत - 10.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

करीब 1.5 लाख रुपये और खर्च कर के आप Mahindra TUV300 Plus के टॉप-एंड P8 वेरिएंट को खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस वेरिएंट में कई सारे फीचर्स दिए हैं। Mahindra TUV300 Plus P8 में क्रोम का काफी इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें 16-इंच एलॉय व्हील, फॉक्स लेदर अपहोल्सट्री, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (महिंद्रा ब्लू सेंस टेक्नोलॉजी के साथ), एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और मिरर लिंक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस वेरिएंट में रिवर्स पार्किंग कैमरा, सेंसर्स, रियर डिफॉगर और रियर वाइपर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Mahindra TUV300 Plus 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसे बोल्ड ब्लैक, मैजिस्टिक सिल्वर, डायनेमो रेड, ग्लेशियर व्हाइट और मोल्टन ऑरेंज नाम दिया गया है।

Web Title: Mahindra TUV300 Plus prices and variants explained

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे