Mahindra TUV 300 Plus हुई लॉन्च, कीमत 9.4 लाख रुपये से शुरू
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 21, 2018 01:40 PM2018-06-21T13:40:15+5:302018-06-21T13:44:18+5:30
कंपनी का कहना है कि TUV 300 Plus एक कंटेम्परेरी SUV होगी जो पावर के साथ ज्यादा स्पेस और 10 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्द्ध होगी।
नई दिल्ली, 21 जून: Mahindra ने TUV 300 Plus को लॉन्च कर दिया है। इस SUV को 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। हालांकि इस SUV की पहले कुछ राज्यों में बिक्री की गयी थी। इस SUV के तीनों वेरिएंट्स के नाम P4, P6 और P8 हैं। P4 की मुंबई एक्स शोरुम कीमत 9.47 लाख रुपये तय की गई है वहीं P6 और P8 की एक्स शोरुम कीमत 9.83 लाख और 10.83 लाख रुपये तय की गई है। ये SUV कुल 5 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
कंपनी का कहना है कि TUV 300 Plus एक कंटेम्परेरी SUV होगी जो पावर के साथ ज्यादा स्पेस और 10 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्द्ध होगी।
इंजन की बात करें तो TUV 300 Plus में 2.2-Litre का mHawk डीजल इंजन लगा है जो 120hp का पावर जनरेट करता है। ये SUV 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैंस होगी। इसके अलावा कंपनी ने इस SUV में माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, ब्रेक रिजनरेशन सिस्टम और बेहतर माइलेज के लिए ECO मोड लगाया है। TUV 300 Plus पुराने TUV 300 से थोड़ी बड़ी होगी और इसमें कुल 9 लोग बैठ पाएंगे।
इंटिरीयर की बात करें तो Mahindra ने TUV 300 Plus का केबिन को लगभग TUV 300 जैसा ही रूप दिया है। हालांकि TUV 300 Plus के टॉप वेरिएंट के सीट में फ्लक्स लेदर लगाया है। इसके अलावा इस वेरिएंट में 7-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है जिसमे GPS कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं हैं।
TUV 300 Plus की टक्कर Maruti Suzuki Ertiga और Renault Lodgy से होगी।