टेस्टिंग के दौरान पहली बार नज़र आया Mahindra S201 SUV का इंटीरियर, जल्द होगी लॉन्च

By सुवासित दत्त | Published: June 4, 2018 04:10 PM2018-06-04T16:10:20+5:302018-06-04T16:10:20+5:30

Mahindra S201 SUV का मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza, Ford EcoSport और Tata Nexon जैसी गाड़ियों से होगा।

Mahindra S201 SUV interior spied | टेस्टिंग के दौरान पहली बार नज़र आया Mahindra S201 SUV का इंटीरियर, जल्द होगी लॉन्च

टेस्टिंग के दौरान पहली बार नज़र आया Mahindra S201 SUV का इंटीरियर, जल्द होगी लॉन्च

देश की प्रतिष्ठित कंपनी महिंद्रा बहुत जल्द भारतीय बाज़ार में एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है। इस एसयूवी को फिलहाल  Mahindra S201 नाम दिया गया है।  Mahindra S201 SUV का मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza, Ford EcoSport और Tata Nexon जैसी गाड़ियों से होगा।

मुंबई पुलिस की फ्लीट में शामिल हुई Mahindra TUV300, जानें क्या है खास

जैसा कि हम पहले भी आपको बता चुके हैं कि  Mahindra S201 SUV की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है। पहले भी इस एसयूवी की स्पाई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन, पहली बार  Mahindra S201 SUV की इंटीयिर की तस्वीर सामने आई है। अभी तक जितनी भी तस्वीरें सामने आई हैं उनमें इस एसयूवी से जुड़ी कई जानकारी सामने आई है। कार के इंटीरियर की स्पाई तस्वीरों पर गौर करें तो इस इस एसयूवी में डुअल-टोन पेंट स्कीम, फॉक्स एल्युमीनियम पैनल लगाया गया है।  Mahindra S201 SUV में Tivoli की तरह स्टीयिरिंग व्हील नज़र आ रहा है।

Mahindra TUV300 Plus का ब्रोशर लीक, सामने आई इस एसयूवी से जुड़ी जानकारी

Mahindra S201 SUV में 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जिसे एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो की सुविधा दी गई है। कार के सेंटर कंसोल पियानो-ब्लैक-फिनिश दिया गया है। साथ ही इसमें सेगमेंट फर्स्ट डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर भी दिया गया है।

Mahindra Thar जल्द होगी नए अवतार में लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Mahindra S201 SUV में 1.5-लीटर डीज़ल इंजन लगा होगा जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा। वहीं, इसके पेट्रोल वर्जन में 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर टर्बो इंजन लगाया जाएगा।  Mahindra S201 के अलावा कंपनी  Mahindra U321 MPV को भी जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी।

फोटो क्रेडिट: motor.vikatan.com

Web Title: Mahindra S201 SUV interior spied

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे