मुंबई पुलिस की फ्लीट में शामिल हुई Mahindra TUV300, जानें क्या है खास

By सुवासित दत्त | Published: May 23, 2018 04:17 PM2018-05-23T16:17:43+5:302018-05-23T16:17:43+5:30

मुंबई पुलिस ने Mahindra TUV300 के T4+ वेरिएंट को इसके लिए चुना है।

Mahindra TUV300 to join Mumbai police fleet | मुंबई पुलिस की फ्लीट में शामिल हुई Mahindra TUV300, जानें क्या है खास

मुंबई पुलिस की फ्लीट में शामिल हुई Mahindra TUV300, जानें क्या है खास

मुंबई पुलिस जल्द ही अपने पेट्रोलिंग फ्लीट में Mahindra TUV300 को शामिल करने जा रही है। इससे पहले Mahindra Bolero मुंबई पुलिस के पेट्रोलिंग फ्लीट का हिस्सा हुआ करती थी जिसे Mahindra TUV300 रिप्लेस करेगी। गौरतलब है कि Mahindra पिछले एक दशक से मुंबई पुलिस की सेवा में लगी हुई है।

Mahindra TUV300 Plus का ब्रोशर लीक, सामने आई इस एसयूवी से जुड़ी जानकारी

(फोटो क्रेडिट: autocarindia.com)

मुंबई पुलिस ने Mahindra TUV300 के T4+ वेरिएंट को इसके लिए चुना है। इसमें मैनुअल एसी, सेंट्रल लॉकिंग, पावर विंडो और एडजस्टेबल विंग मिरर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एबीएस और डुअल फ्रंट एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। Mahindra TUV300 में 1.5-लीटर डीज़ल इंजन लगा है जो 83 बीएचपी का पावर देता है। इस एसयूवी को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 19 सेकेंड का समय लगता है।

Mahindra Thar जल्द होगी नए अवतार में लॉन्च, जानें क्या होगा खास

कंपनी के दावे के मुताबिक Mahindra TUV300 का T4+ वेरिएंट सिटी में 11.4 किलोमीटर प्रति लीटर और हाईवे पर 15.5 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है। मुंबई पुलिस के फ्लीट में शामिल हुई Mahindra TUV300 के इंटीरियर के बारे में अभी कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई है।

Web Title: Mahindra TUV300 to join Mumbai police fleet

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे